{"_id":"69273de2963facb1df0c8efc","slug":"assam-rifles-initiative-students-national-integration-tour-met-president-2025-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असम राइफल्स की पहलः राष्ट्रपति से मिले राष्ट्रीय एकता यात्रा के छात्र, राष्ट्रीय मूल्यों के पालन का दिया संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम राइफल्स की पहलः राष्ट्रपति से मिले राष्ट्रीय एकता यात्रा के छात्र, राष्ट्रीय मूल्यों के पालन का दिया संदेश
सार
असम राइफल्स की राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत मिजोरम के 20 छात्र और दो शिक्षक नई दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले। छात्रों के लिए राष्ट्रपति से मिलना एक यादगार अनुभव रहा, जहां उन्होंने अपने सफर की बातें साझा कीं और राष्ट्रपति ने उन्हें मेहनत और राष्ट्रीय मूल्यों का संदेश दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम राइफल्स के सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता यात्रा पर निकले दक्षिण मिजोरम के सियाहा, लॉन्गतलाई और लुंगलई जिलों के 20 छात्र और दो शिक्षक मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान इन विद्यार्थियों को यहां राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति से भेंट छात्रों के लिए जीवनभर का यादगार अनुभव रहा। बातचीत के दौरान छात्रों ने अपने सफर के अनुभव साझा किए और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को देखने को लेकर उत्साह व्यक्त किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने छात्रों को मेहनत, समर्पण और राष्ट्रीय मूल्यों के पालन का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। असम राइफल्स की यह राष्ट्रीय एकता यात्रा दूरस्थ इलाकों के युवाओं को देश की विविध सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू कराने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का उद्देश्य पूरा करती है। बल लगातार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।