{"_id":"614f21278ebc3e0de74a4d37","slug":"tmc-to-contest-goa-assembly-polls-will-declare-cm-candidate-obrien","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस, सीएम प्रत्याशी भी घोषित किया जाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलान: गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस, सीएम प्रत्याशी भी घोषित किया जाएगा
Sat, 25 Sep 2021 06:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:46 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस ने अपने स्तर पर भाजपा को टक्कर देने की योजना बनाई है। पार्टी ने विपक्ष में 'एकला चालो' की तर्ज पर गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है।
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन
- फोटो : ani
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ' ब्रायन ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाला गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी जल्द ही गोवा के लिए अपना सीएम प्रत्याशी भी घोषित करेगी। ब्रायन ने कहा कि हम गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए गंभीर प्रतिद्वंद्वी हैं।
विज्ञापन
टीएमसी में हाईकमान संस्कृति नहीं
कांग्रेस पर तंज करते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में कोई हाईकमान संस्कृति नहीं है। वह भरोसेमंद स्थानीय नेता को गोवा के सीएम प्रत्याशी के लिए चुनेगी। शुक्रवार को गोवा पहुंचने के बाद से ओ'ब्रायन सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों व राजनेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद ने कहा कि गोवा ऐसे दल को तलाश कर रहा है, जो भाजपा को बेदखल कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का विकल्प यदि कोई नेता है तो वह ममता बनर्जी हैं। एक सवाल के जवाब में ओ'ब्रायन ने कहा कि टीएमसी के आने से गोवा में विपक्ष का वोट विभाजित नहीं होगा।
विज्ञापन