फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhabanipur Bye-Election: TMC Supporters Raise Mamata Banerjee Zindabad Slogan in Front of Priyanka Tibrewal

Bhabanipur Bypoll: प्रियंका टिबरेवाल के सामने टीएमसी कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, बढ़ी तनातनी

Wed, 15 Sep 2021 10:20 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, भवानीपुर
पीटीआई, भवानीपुर Published by: Amit Mandal Updated Wed, 15 Sep 2021 10:20 PM IST
सार

प्रियंका के सामने ही टीएमसी समर्थकों का एक गुट जय बांग्ला और ममता बनर्जी जिंदाबाद के नारे लगने लगा। इससे खासी तनातनी पैदा हो गई। 

विज्ञापन
Bhabanipur Bye-Election: TMC Supporters Raise Mamata Banerjee Zindabad Slogan in Front of Priyanka Tibrewal
ममता बनर्जी और प्रियंका टिबरेवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भवानीपुर में टीएमसी और भाजपा के बीच सियासी तनातनी नए सिरे से परवान चढ़ रही है। मुकाबला सीएम ममता बनर्जी और भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के बीच है। दोनों तरफ से सियासी बयानबाजी का दौर चरम पर है। 30 सितंबर को यहां उपचुनाव के लिए मतदान होना है। 
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा और टीएमसी समर्थक आमने-सामने आ गए और टीएमसी समर्थकों ने ममता बनर्जी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान तनातनी का माहौल बन गया। इसे लेकर प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि वह इस तरह की नारेबाजी से बिल्कुल नहीं घबराएंगी। 
विज्ञापन


प्रियंका अपने समर्थकों के साथ जब जादूबाबर बाजार से गुजर रही थीं, तभी टीएमसी समर्थकों का एक गुट वहां पहुंच गया और जय बांग्ला और ममता बनर्जी जिंदाबाद के नारे लगने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रियंका ने कहा कि मैं इस तरह की हरकतों से नहीं डरने वाली और बंगाल में आतंक के शासन के बीच लोगों के हक की आवाज बुलंद करती रहूंगी। 

वहीं, प्रियंका के आरोपों को खारिज करते हुए प. बंगाल के मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम ने कहा कि प्रियंका टिबरेवाल ड्रामा कर रही हैं और उन्हें पता लग गया है कि भवानीपुर में उनका कोई जनाधार नहीं है। 

हाकिम ने कहा कि इस इलाके में प्रियंका टीएमसी कार्यकर्ताओं को उकसाने का काम कर रही हैं, हालांकि मैंने कार्यकर्ताओं को इससे बचने को कहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed