फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC started T-shirt campaign against Home Minister Amit Shah

TMC Vs Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टीएमसी ने शुरू किया टीशर्ट कैंपेन, लिखे आपत्तिजनक शब्द

Fri, 09 Sep 2022 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Sep 2022 03:14 PM IST
सार

टीशर्टों पर गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर को कार्टून के रूप में छापा गया है और उनका मजाक उड़ाने के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
TMC started T-shirt campaign against Home Minister Amit Shah
अमित शाह - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की ओर से टीशर्ट कैंपेन शुरू किया गया है। इन टीशर्टों पर शाह की तस्वीर को कार्टून के रूप में छापा गया है और उनका मजाक उड़ाने के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। टीएमसी की ओर से कार्यकर्ताओं के लिए टीशर्टों को काले, पीले और सफेद रंगों में छपवाया गया है। 

विज्ञापन


पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बताया, इसकी शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बयान से हुई और यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया। फिर यह टी-शर्ट पर आया। उन्होंने बताया, पहले यह टीशर्ट ऑनलाइन उपलब्ध थे, लेकिन अब ये थोक बाजार में मिल रहे हैं। टीएमसी नेता ने बताया, टीशर्टों के नए डिजाइन को लेकर अभिषेक बनर्जी खुद कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ईडी की पूछताछ के बाद दिया था बयान 
दरअसल, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से ईडी ने कोयला तस्करी मामले में करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद बनर्जी ने शाह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उसके अगले ही दिन उनके चचेरे भाई आकाश बनर्जी और अदिति गायेन ने सोशल मीडिया पर शाह के कार्टून और नारे वाली टी-शर्ट पहने तस्वीरें पोस्ट कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

TMC started T-shirt campaign against Home Minister Amit Shah
Amit Shah - फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री और संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष अमित शाह ने समिति के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और संसदीय राजभाषा समिति की रिपोर्ट का 11वां खंड प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed