{"_id":"5d4429c58ebc3e6cdd4aa1a0","slug":"tmc-started-a-online-campaign-to-tell-mamata-banerjee-achievements-to-west-bengal-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी की उप्लब्धियों को लेकर टीएमसी ने शुरू किया ‘ममता मेरा गर्व’ अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी की उप्लब्धियों को लेकर टीएमसी ने शुरू किया ‘ममता मेरा गर्व’ अभियान
Fri, 02 Aug 2019 05:47 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 02 Aug 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता तक पहुंचने के लिए एक वृहद अभियान शुरू करने के तीन बाद तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने शुक्रवार को एक नए ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की। इसके जरिए लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह बताएंगे कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपलब्धियों पर क्यों गर्व करते हैँ।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर एक नया पेज और हैशटैग ‘अमार गोर्बो ममता’ यानी (ममता मेरा गर्व) शुरू किया है। इस पेज पर सोशल मीडिया उपयोक्ताओं से कहा गया है कि वह बताएं कि पिछले आठ साल में ममता बनर्जी द्वारा किए गए कामों के आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री पर क्यों गर्व है?
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग ममता बनर्जी पर गर्व को लेकर अपना अनुभव बता सकते हैं। वे ‘अमार गोर्बो ममता’ पर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। हम सभी को दीदी पर गर्व है और अब हम दूसरों का अनुभव जानना चाहते हैं और उसे सोशल मीडिया पर साझा करना चाहते हैं।’
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के परिणाम से राज्य में तृणमूल कांग्रेस को झटका लगा था। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों से जनता से सीधे बातचीत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9137091370 और एक वेबसाइट 'दीदीकेबोलो' शुरू की है।