फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC says BJP will not form Double Engine government in West Bengal

तृणमूल कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- बंगाल में शुरू ही नहीं होगा 'डबल इंजन'

Fri, 26 Feb 2021 08:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 26 Feb 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
TMC says BJP will not form Double Engine government in West Bengal
तृणमूल कांग्रेस के नेता ब्रत्य बसु - फोटो : facebook.com/BratyaBasuPolitical

केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से पश्चिम बंगाल में विकास की रफ्तार तेज हो जाने के दावे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि भगवा पार्टी का डबल इंजन का जाप राज्य में कभी मूर्त रूप नहीं ले पाएगा। वरिष्ठ तृणमूल नेता और मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए भाजपा नेता केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस डबल इंजन की ट्रेन में आम लोगों की सवारी के लिए डिब्बे नहीं होंगे। यदि भाजपा शासित राज्यों में हत्याओं की संख्या और दलितों व महिलाओं पर हमलों को देखें तो ये इंजन बहुत धीमी रफ्तार से चलेंगे।' मंत्री ने कहा, '... वे यह नहीं बता रहे हैं कि कैसे उसकी सरकार (भाजपा) रेलवे को निजी हाथों में सौंपने के एजेंडे पर काम कर रही है। भगवा पार्टी बंगाल में भी कुछ ऐसा करना चाहती है। वह बस कॉरपोरेट घरानों के हित में काम रही है।'
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर मतुआ समुदाय से झूठा वादा करने और यूपी व मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में पिछड़ी जातियों के साथ भेदभाव बरते जाने का आरोप लगाया। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने मतुआ समुदाय के सदस्यों को नागरिकता का आश्वासन दिया था। मूल रूप से पूर्वी पाकिस्तान के रहने वाले मतुआ हिंदुओं में कमजोर वर्ग हैं जो विभाजन के दौरान और बांग्लादेश बनने के बाद भारत आए थे। उनमें से कई को नागरिकता मिल गई और बहुतों को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर बसु ने कहा, 'हम तैयार हैं। हमें आयोग द्वारा घोषित चरणों की संख्या से कोई दिक्कत नहीं है। हम तो पिछले 10 सालों से 365 दिन लोगों के बीच हैं।' इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि राज्य में आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला चुनाव आयोग ने भाजपा के कहने पर लिया है। उन्होंने कहा था कि केंद्र अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed