{"_id":"61fa3a38567d3720cb739304","slug":"tmc-mp-sougata-roy-to-pm-modi-please-remove-bengal-governor-jagdeep-dhankhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्लीज बंगाल के गवर्नर को हटा दीजिए': पीएम मोदी का टीएमसी सांसद को जवाब- आप रिटायर हो जाइए, तब देखते हैं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'प्लीज बंगाल के गवर्नर को हटा दीजिए': पीएम मोदी का टीएमसी सांसद को जवाब- आप रिटायर हो जाइए, तब देखते हैं
Wed, 02 Feb 2022 01:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:30 PM IST
सार
टीएमसी सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था। पता नहीं वह ऐसा क्यों चाहते हैं कि मैं रिटायर हो जाऊं, क्या वह मुझे राज्यपाल बनाने वाले हैं।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा बजट पेश करने के बाद ससंद में पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। हालांकि, उन्होंने अपने इस अंदाज में भी विपक्षियों को जवाब दे दिया। यह वाकया तब घटित हुआ जब बजट पेश होने के बाद लोकसभा स्थगित हो चुकी थी और पीएम मोदी विपक्षी सांसदों से मिलने के लिए उनकी बेंच के पास गए हुए थे।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद से बोले- रिटायर हो जाइए
लोकसभा स्थगित होने के बाद पीएम मोदी विपक्षी सांसदों से मिलकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान वे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की बेंच के पास पहुंचे ही थे, तभी टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने पीएम मोदी को टोक दिया। उन्होंने कहा- प्लीज, पश्चिम बंगाल के गवर्नर को हटा दीजिए, वह सरकार चलाने में मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। इतना सुनते ही पीएम वहीं रुक गए और सौगत रॉय से बोले- आप रिटायर हो जाइए, तब देखते हैं।
विज्ञापन
पीएम क्यों चाहते हैं कि मैं रिटायर हो जाऊं
पीएम के साथ हुई इस चर्चा का जिक्र टीएमसी सांसद ने मीडिया के सामने किया। इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, पीएम ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया। मुझे नहीं पता पीएम क्यों चाहते हैं मैं रिटायर हो जाऊं, फिर वे इस पर गौर करेंगे। हो सकता है कि जब मैं रिटायर हो जाऊं, तो वह मुझे गवर्नर बना सकें।
विज्ञापन
बंगाल सरकार और धनखड़ के बीच तल्ख हैं रिश्ते
दरअसल, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच रिश्ते तल्ख हैं। चुनाव बाद से ही दोनों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग चलती रहती है। अभी हाल ही में ममता बनर्जी ने धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह बंगाल के गवर्नर के ट्वीट से परेशान हो गई थीं। उधर, 26 जनवरी को राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का शासन नहीं रह गया है। उन्हें यहां पर अपमानित किया गया है।