{"_id":"6552027f7930872ee302071d","slug":"tmc-mp-mahua-moitra-appointed-as-party-district-president-of-krishnanagar-nadia-north-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra: रिश्वत कांड में फंसी महुआ को मिला TMC और ममता का साथ, दी गई यहां के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra: रिश्वत कांड में फंसी महुआ को मिला TMC और ममता का साथ, दी गई यहां के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Mon, 13 Nov 2023 04:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 13 Nov 2023 04:33 PM IST
सार
इस पर महुआ ने ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मुझे कृष्णानगर (नादिया उत्तर) का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए ममता दीदी और तृणमूल कांग्रेस को धन्यवाद। मैं कृष्णानगर के लोगों के लिए पार्टी के साथ हमेशा काम करूंगी।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : PTI
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर (नादिया उत्तर) का पार्टी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह जानकारी दी गई है। दरअसल, महुआ इन दिनों रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में मुश्किलों का सामना कर रही हैं। ऐसे में उनकी पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंप दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मोइत्रा को कृष्णानगर (नदिया नॉर्थ) जिले का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इस पर महुआ ने ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मुझे कृष्णानगर (नादिया उत्तर) का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए ममता दीदी और तृणमूल कांग्रेस को धन्यवाद। मैं कृष्णानगर के लोगों के लिए पार्टी के साथ हमेशा काम करूंगी।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे ने किया था खुलासा
इससे पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्तूबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर महुआ पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से पैसे और उपहार लिए थे। निशिकांत ने महुआ के पुराने साथी और वकील जय अनंत देहद्राई की लिखी चिट्ठी को आधार बनाकर यह आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
समिति ने पूरी की जांच
मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई। रिश्वत मामले में महुआ के खिलाफ संसदीय आचार समिति ने जांच पूरी भी कर ली है। समिति ने 10 नवंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रिपोर्ट भी सौंप दी है। अब वही मामले में कार्रवाई करेंगे। कमेटी ने महुआ मोइत्रा के अपराध को गंभीर माना है। सूत्रों के मुताबिक, कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है।