फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA Sovan Chatterjee likely to join BJP

ममता को फिर झटका, टीएमसी के एक और विधायक भाजपा में होंगे शामिल

Wed, 14 Aug 2019 09:18 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अजय सिंह Updated Wed, 14 Aug 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
TMC MLA Sovan Chatterjee likely to join BJP
सीएम ममता बनर्जी के साथ सोवन चटर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter/@SovanKolkata

कोलकाता के पूर्व महापौर एवं तृणमूल कांग्रेस विधायक सोवन चटर्जी के इस सप्ताह के अंत तक भाजपा में शामिल होने की संभावना है। चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में उनसे तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री और कोलकाता के महापौर दोनों पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, चटर्जी पिछले कुछ महीनों से भाजपा के संपर्क में थे। वह पिछले महीने नई दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिले थे और तब से ही उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह आज या इस सप्ताह के अंत तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। टीएमसी ने चटर्जी को मनाने की कोशिशें की लेकिन परिणाम सिफर रहा। चटर्जी को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से टीएमसी के छह और कांग्रेस तथा माकपा के एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पैठ बना ली है। टीएमसी भाजपा से महज चार सीटें ही अधिक जीत पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed