फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC MLA Narendranath Chakraborty threatened said Do not vote for BJP if you want to stay in Bengal

बिगड़े बोल : बंगाल में रहना है तो भाजपा को वोट न डालना, टीएमएसी विधायक ने धमकाया, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Wed, 30 Mar 2022 06:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, आसनसोल।
एजेंसी, आसनसोल। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Mar 2022 06:10 AM IST
सार

टीएमसी विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने आसनसोल के हरिपुर में हुई कार्यकर्ता बैठक में भाजपा समर्थकों को विशेष तौर पर कहा कि ‘आसनसोल उपचुनाव में वोट न डालें, पोलिंग बूथ न जाएं।' वरना चुनाव के बाद तृणमूल के कार्यकर्ताओं के जरिए उनका पता लगाया जाएगा। अगर वे वोट नहीं करते हैं तो राज्य में रह सकते हैं, अपने काम व कारोबार कर सकते हैं।

विज्ञापन
TMC MLA Narendranath Chakraborty threatened said Do not vote for BJP if you want to stay in Bengal
तृणमूल कांग्रेस विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पांडेश्वर में तृणमूल कांग्रेस विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया जिसमें वे भाजपा को वोट न देने की धमकी मतदाताओं को देते नजर आए। 

विज्ञापन


उन्होंने आसनसोल के हरिपुर में हुई कार्यकर्ता बैठक में भाजपा समर्थकों को विशेष तौर पर कहा कि ‘आसनसोल उपचुनाव में वोट न डालें, पोलिंग बूथ न जाएं।' वरना चुनाव के बाद तृणमूल के कार्यकर्ताओं के जरिए उनका पता लगाया जाएगा। अगर वे वोट नहीं करते हैं तो राज्य में रह सकते हैं, अपने काम व कारोबार कर सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस उन्हें पूरा सहयोग करेगी।’
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ताओं ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट कर चुनाव आयोग से शिकायत की है। अनिल बलूनी ने इसे लोकतंत्र का चीरहरण बताया। राज्य में भाजपा के सहप्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि नरेन चक्रवर्ती को सलाखों के पीछे होना चाहिए। ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण दे रही हैं। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नरेन को 2016 में सीआईएसएफ ने कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में रखा था क्योंकि वे गैर-लाइसेंसी पिस्तौल व गोलियां लेकर चेन्नई के लिए विमान में चढ़ रहे थे। बाद में उन्हें शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





सुप्रियो ने छोड़ी थी सीट, 12 को उपचुनाव
आसनसोल लोकसभा सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हैं। भाजपा सांसद रहे बाबुल सुप्रियो ने पिछले साल अक्तूबर में पार्टी से मतभेद का हवाला दे कर इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे तृणमूल कांग्रेस में चले गए। वहीं सरकार में मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी की बीमारी से मौत के बाद उनकी कोलकाता की बालीगंज विधानसभा सीट खाली हुई है। यहां व तीन अन्य सीटों पर भी विधानसभा उपचुनाव होंगे। परिणाम 16 अप्रैल को आएंगे।


भाजपा से सियासी जंग के लिए ममता जुटा रहीं ताकत
कोलकाता। भाजपा को सत्ता से बाहर करने की कोशिशें जारी रखते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बार फिर विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से भाजपा के दमनकारी शासन से लड़ाई में साथ आने का आह्वान किया। हालांकि कांग्रेस ने ममता के आह्वान पर पलटवार करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी भाजपा से लड़ाई लड़ने की साख गंवा चुकी है। उधर, भाजपा ने भी ममता के पत्र पर हमला बोलते हुए कहा, तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में जगह बनाने की महत्वाकांक्षा चूर हो चुकी है।

न्यायपालिका को प्रभावित करने का भी आरोप
ममता ने भाजपा पर न्यायपालिका को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ऐसा करके भाजपा संघीय ढांचे पर निशाना साध रही है।

बदले की राजनीति कर रही भाजपा
ममता ने कहा, बदले की राजनीति के लिए ईडी, सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा लोकतंत्र के आंचल पर धब्बा लगा रही है। इनकी मदद से विपक्षी दलों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं भाजपा की बदले की राजनीति को बर्दाश्त कतई नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed