फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leaders are sweating out of people's questions in the Didi Ke Bolo program

‘दीदी के बोलो’ कार्यक्रम में लोगों के सवालों से छूट रहे हैं तृणमूल नेताओं के पसीने

Mon, 12 Aug 2019 02:01 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 12 Aug 2019 02:01 AM IST
सार

  • इन सवालों का जवाब देने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है
  • नेता अगले सौ दिनों के दौरान 10 हजार गांवों का दौरा कर लोगों के साथ समय बिताएंगे और उनका दुख-दर्द सुनेंगे
  • स्थानीय नेतृत्व के अक्खड़पन से संबंधित आम लोगों के सवालों का जवाब देने में उनके पसीने छूट रहे हैं

विज्ञापन
TMC leaders are sweating out of people's questions in the Didi Ke Bolo program
ममता बनर्जी

विस्तार

पश्चिम बंगाल में ‘दीदी के बोलो’ कार्यक्रम के तहत तृणमूल कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के नेता और मंत्री गांवों में जा तो रहे हैं, लेकिन कटमनी और स्थानीय नेतृत्व के अक्खड़पन से संबंधित आम लोगों के सवालों का जवाब देने में उनके पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

 
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ओर से तय रणनीति के तहत पार्टी के एक हजार नेता अगले सौ दिनों के दौरान 10 हजार गांवों का दौरा कर लोगों के साथ समय बिताएंगे और उनका दुख-दर्द सुनेंगे। लेकिन इस कवायद से तृणमूल नेताओं के पसीने छूट रहे हैं। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस अभियान से कुछ लोग तो खुश हैं। लेकिन कई लोग कटमनी, स्थानीय नेताओं के अक्खड़ रवैये, दुर्व्यवहार और उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवाल पूछ कर मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। इन सवालों का जवाब देने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed