फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Sukhendu Sekhar said Govts have mislead people over death of Netaji subhash chandra bose

नेताजी की मौत के बारे में गुमराह न करे सरकार: TMC नेता सुखेंदु शेखर

Tue, 23 Jan 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
TMC leader Sukhendu Sekhar said Govts have mislead people over death of Netaji subhash chandra bose
सुखेंदु शेखर - फोटो : ANI
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं वर्षगांठ पर तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा है कि सरकार को स्वतंत्रता सेनानी से जुड़े तथ्यों के बारे में जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


संसद सचिवालय की पुस्तिका में छपी एक रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के हवाले से कहा गया है नेताजी सुभाष चंद्र बोस का विमान 1945 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता सुखेंदु शेखर ने कहा है कि, 'अब तक कोई भी सरकार यह साबित नहीं कर पाई है कि नेताजी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था या वहां उनकी मौत हुई थी। पिछले 73 सालों से सरकार ने लोगों को गुमराह किया है। सरकार को गलत तथ्य देना बंद करना चाहिए।' 
विज्ञापन


यह माना जाता है कि नेताजी की मृत्यु हवाई दुर्घटना में हुई थी। हालांकि उनकी मौत से जुड़ी रहस्यमय परिस्थितियों के कारण केंद्र सरकार ने मामले की जांच के लिए कई समितियां बनाई। सुभाष चंद्र की जिंदगी से जुड़े रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए उनसे जुड़ी कई फाइलों को मोदी सरकार ने सार्वजनिक किया था। हालांकि नेताजी से जुड़ी कई फाइलों को अभी भी गुप्त रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस नेता सुखेंदु शेखर ने कहा है कि, 'हम चाहते हैं कि नेताजी के बारे में फाइलें सार्वजनिक हों, खासतौर पर 1949-50 में आई रक्षा मंत्रालय की किताब जो आज तक प्रकाशित नहीं हुई है। (किताब) जिस के मुताबिक नेताजी का विमान दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ था, वह मरे नहीं बल्कि जिंदा थे और किसी अन्य जगह को चले गए थे।' 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed