फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc leader died in road accident in america, twice elected as member of parliament

अमेरिका: सड़क हादसे में तेलुगु देशम पार्टी के नेता की मौत, दो बार चुने गये थे सांसद

Wed, 03 Oct 2018 04:21 PM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 03 Oct 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
tmc leader died in road accident in america, twice elected as member of parliament
एम वी वी एस मूर्ति

तेलुगु देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता, शिक्षाविद और आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एम वी वी एस मूर्ति की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पार्टी ने बुधवार को यहां इसकी जानकारी दी। वह 76 साल के थे।

विज्ञापन


एम वी वी एस मूर्ति 1991 से 1996 और 1999 से 2004 के बीच विशाखापटनम से दो बार लोकसभा के सदस्य भी रहे। अमेरिका में अलास्का के नजदीक राजमार्ग पर एक कार-ट्रक की टक्कर में मूर्ति और तीन अन्य की मौत हो गई। मूर्ति वहां छह अक्टूबर को होने वाले जीआईटीएएम पूर्व छात्र सम्मेलन में भाग लेने गये थे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर में अमेरिकी समयानुसार को जिस समय दुर्घटना हुई उस वक्त विधान पार्षद एक वन्यजीव अभयारण्य की ओर जा रहे थे।  तेदेपा नेता का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका के सदस्य अमेरिकी अधिकारियों के साथ तालमेल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्ति तेदेपा के 1983 से सक्रिय नेता थे और वह पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एन टी रामाराव के एक करीबी सहयोगी थे।  मूर्ति के निधन पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री के ई कृष्णमूर्ति, एन सी राजप्पा, विधान परिषद सभापति एन एम फारूक, विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव, मंत्रियों और विधायकों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed