फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC Leader Anubrata Mondals aide grilled by CBI in cattle smuggling

Cattle Smuggling Case: पशु तस्करी केस में TMC नेता अब्दुल करीम खान से पूछताछ, अनुब्रत मंडल का है सहयोगी

Thu, 03 Nov 2022 01:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Nov 2022 01:52 PM IST
सार

सीबीआई पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी केस की जांच कर रही है। अब्दुल करीम खान राज्य के बीरभूम जिले का टीएमसी नेता है। वह आज कोलकाता के पास सॉल्ट लेक इलाके में स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुआ। 

विज्ञापन
TMC Leader Anubrata Mondals aide grilled by CBI in cattle smuggling
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी केस में सीबीआई ने आज टीएमसी नेता अब्दुल करीम खान से पूछताछ की। वह इस मामले के आरोपी तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल का निकट सहयोगी है। 

विज्ञापन


सीबीआई पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी केस की जांच कर रही है। अब्दुल करीम खान राज्य के बीरभूम जिले का टीएमसी नेता है। वह आज कोलकाता के पास सॉल्ट लेक इलाके में स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश हुआ। सीबीआई अधिकारी ने बताया कि खान से पशु तस्करी मामले में उसकी लिप्तता को लेकर पूछताछ की गई। सीबीआई ने उससे पिछले माह बीरभूम के बोलपुर स्थित अपने कैंप में भी पूछताछ की थी। 
विज्ञापन


मंडल को अगस्त में गिरफ्तार किया गया था
बीरभूम जिला टीएमसी के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को इस मामले में 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि मंडल ने कथित पशु तस्कर इनामुल हक के सहयोगियों को सुरक्षा प्रदान की थी। हक व उनके सहयोगी इलमबाजार के एक बाजार से जानवर खरीदते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ अफसरों से सांठगांठ?
इसके बाद तस्कर बंगाल की सुरक्षा एजेंसियों से मंडल की कथित सांठगांठ के चलते इलमबाजार से भारत-बांग्लादेश सीमा तक जानवरों को आसानी से ले जाते थे। आरोप है कि उन्होंने इन मवेशियों को बांग्लादेश ले जाने के लिए बीएसएफ के कुछ अधिकारियों से संपर्क का भी पता चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed