{"_id":"61422f558ebc3efefb70fdb7","slug":"tmc-leader-and-election-agent-for-assembly-poll-to-nandigram-seat-sheikh-sufian-summoned-by-cbi-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ममता के करीबी नेता को सीबीआई ने किया तलब, कल पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: ममता के करीबी नेता को सीबीआई ने किया तलब, कल पूछताछ के लिए बुलाया
Wed, 15 Sep 2021 11:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:07 PM IST
सार
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला देबब्रत मैती पर हमले से संबंधित है। 3 मई को उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। 10 दिन बाद इलाज के दौरान मैती की अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद कथित हिंसा की जांच कर रही सीबीआई ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी के इलेक्शन एजेंट रहे शेख सुफियान को गुरुवार को तलब किया है। नंदीग्राम में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा के मामले में शेख को पूछताछ के लिए बुलाया है। ममता बनर्जी इस सीट पर चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला देबब्रत मैती पर हमले से संबंधित है। 3 मई को उन पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। 10 दिन बाद इलाज के दौरान मैती की अस्पताल में मौत हो गई थी। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था, जिसमें ममता को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
बता दें कि टीएमसी नेता सुफियान ने ही ममता पर चुनाव प्रचार के दौरान कथित हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच एजेंसी ने चुनाव बाद हिंसा के मामले में एक और हत्या संबंधी जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सीबीआई ने अभी तक ऐसे 35 केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
TMC leader and election agent for assembly poll to Nandigram seat, Sheikh Sufian, summoned by CBI tomorrow, in connection with the case of alleged post-poll violence in West Bengal: Sources
— ANI (@ANI) September 15, 2021