फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC General Secretary Abhishek Banerjee sure of TMC Government in Meghalaya challenges Amit Shah news and upda

Exclusive: अभिषेक बनर्जी ने मेघालय चुनाव से पहले अमित शाह को दी यह चुनौती, टीएमसी का नया मतलब भी समझाया

Mon, 20 Feb 2023 09:05 AM IST
Arjun Nirala एन. अर्जुन
Updated Mon, 20 Feb 2023 09:05 AM IST
सार

अभिषेक बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा, "यह कितनी हैरान करने वाली बात है कि भाजपा अब कह रही है कि वे पिछले पांच साल से सरकार चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। लेकिन वे तो सत्ता में थे। तब वे क्या कर रहे् थे। उन्होंने पूछा, क्या अमित शाह अपने ही खिलाफ कार्रवाई करेंगे?"

विज्ञापन
TMC General Secretary Abhishek Banerjee sure of TMC Government in Meghalaya challenges Amit Shah news and upda
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति नीति बिल्कल साफ है। तृणमूल की नीति जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा, "अगर मेघालय में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री शाह को भी चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा, "मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं, वे मेघालय में भ्रष्टाचार की बात करते हैं, अगर उनमें हिम्मत है तो वे मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा पर कार्रवाई करके दिखाएं। 
विज्ञापन

'पांच साल सत्ता में रहे, फिर क्यों नहीं की भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई'
अभिषेक बनर्जी ने अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान कहा, "यह कितनी हैरान करने वाली बात है कि भाजपा अब कह रही है कि वे पिछले पांच साल से सरकार चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। लेकिन वे तो सत्ता में थे। तब वे क्या कर रहे् थे। उन्होंने पूछा, क्या अमित शाह अपने ही खिलाफ कार्रवाई करेंगे? क्या अमित शाह मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं, वह कॉनराड संगमा के खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएं। वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि सारा पैसा उनके और दिल्ली के पास चला गया। मेघालय के खासी, गारो और जयंतिया का सारा पैसा गुजरात, असम और मध्यप्रदेश में बैठे लोगों के पास गया है। वे कैसे कार्रवाई करेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भ्रष्टाचार पर टीएमसी की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी'

उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा, बातें करना एक बात है और उस पर अमल करना दूसरी बात। उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा, मैंने अतीत में भी कहा है और एक बार फिर दोहराना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां तक मेघालय में भ्रष्टाचार का सवाल है, बिल्कुल अगर मेघालय में तृणमूल की सरकार बनती है तो हम भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे। एक बात और मुकरोह गोलीकांड के संबंध में मैं वादा करता हूं कि तृणमूल की सरकार बनते ही एक महीने के भीतर मुकरोह गोलीकांड के आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाएगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने मेघालय के एक चुनावी रैली में कहा था कि मेघालय में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। इस पर अभिषेक ने कहा, मेघालय के फैसले गुवाहाटी और दिल्ली में बैठे लोग लेते हैं। यह कैसी विडंबना है। यहां के नेता खुद अपने फैसले नहीं ले पाते। लोगों को केवल मूर्ख बनाते हैं। यहां पर ऐसी सरकार चाहिए जो यहां के लोगों के हिसाब से फैसले ले सकें। मेघालय के लोगों के हितों की रक्षा कर सके। अगर मेघालय में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनती है तो एक महीने के अंदर लोग बदलाव महसूस करने लगेंगे।
विज्ञापन

टीएमसी का नया फुल फॉर्म भी समझाया

अभिषेक ने कहा, हमारी पार्टी धर्म निरपेक्ष पार्टी है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हम किसी जाति या धर्म के लिए काम नहीं करते। उन्होंने टीएमसी का मतलब समझाते हुए कहा, टी मतलब टेंपल, एम मतलब मॉस्क और सी मतलब चर्च। यानि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ही सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और मेघालय के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेघालय में इस बार आपको चौंकाने वाले नतीजें देखने को मिलेंगे। टीएमसी इस बार मेघालय में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed