फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC delegation to visit EC Thursday to discuss key issues on Goa polls

गोवा चुनाव 2022: अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए आज निर्वाचन आयोग से मिलेगा टीएमसी प्रतिनिधिमंडल

Thu, 27 Jan 2022 01:00 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
TMC delegation to visit EC Thursday to discuss key issues on Goa polls
चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग से मिलेगा। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


तृणमूल के इस प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सदस्य सौगत रॉय और अपरूपा पोद्दार तथा राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास शामिल होंगे। गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन


टीएमसी ने जारी की तीसरी सूची, छह उम्मीदवारों के नाम शामिल
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी गोवा में होने वाले चुनावों के लिए अब तक कुल 24 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। सूची के मुताबिक गोवा कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राखी नाइक प्रभुदेसाई संगुएम सीट से चुनाव लड़ेंगी, जबकि पूर्व कांग्रेसी सैफुल्ला खान वास्को विधानसभा सीट से उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लिस्ट के मुताबिक हाल में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए तारक अरोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व कांग्रेसी भोलानाथ घाडी सखलकर को सालिगाओ से और लोक कलाकार कांता काशीनाथ गौडे क्यूपेम से मैदान में उतारा है। टीएमसी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही है।



गोवा के रण में जहां भाजपा फिर से बहुमत हासिल कर सत्ता की कुर्सी चाहती है वहीं कांग्रेस की कोशिश है ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल कर भाजपा को विपक्ष में बैठने के लिए मजबूर किया जाए। सूबे के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी भी किस्मत आजमा रही है। आप के कार्यकर्ता यहां होने वाले चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में दिखाई दे रहे हैं। राज्य में कुल 40 सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed