WB: TMC नेताओं ने जादवपुर विवि में आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार से की मुलाकात, मदद करने का दिया आश्वासन
पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी शामिल थीं। यह लोग परिवार से मिलने के लिए नादिया जिले के बगुला पहुंचे थे। यहां मृत छात्र के माता-पिता से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग के शिकार हुए प्रथम वर्ष के छात्र की मौत से पूरे राज्य में विरोध है। हंगामे के बीच, बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के नेतृत्व में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को छात्र के परिवारजनों से मुलाकात की।
नादिया जिले पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी शामिल थीं। यह लोग परिवार से मिलने के लिए नादिया जिले के बगुला पहुंचे थे। यहां मृत छात्र के माता-पिता से मुलाकात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
आरोपियों को हो सजा
शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस पहले ही कुछ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने मौत के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह है मामला
स्नातक का एक छात्र 9 अगस्त यानी बुधवार को रात करीब पौने 12 बजे छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद, परिवार ने आरोप लगाया कि बच्चे को लगातार परेशान किया जा रहा था। उसकी रैगिंग की जा रही थी, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी।
बंगाल CM का लेफ्ट परिवार पर वार
इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वाम समर्थित छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों के एक वर्ग पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ये लोग विश्वविद्यालय पर अपना हक समझते हैं। वे परिसर के अंदर पुलिस को नहीं आने देते। इतना ही नहीं, यह लोग सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने देते और छात्रों की रैगिंग करते हैं। इन लोगों ने जादवपुर विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आतंक का माहौल बनाया है। वामपंथियों पर आगे हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि लड़के ने ताबीज पहना हुआ था, लेकिन उसे उतारने के लिए मजबूर किया गया।