{"_id":"66244f2d55a12ac4a0048ae4","slug":"tiss-phd-student-suspension-accusation-of-activities-not-in-interest-of-nation-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"TISS: देशविरोधी कृत्य पर छात्र निलंबित, दो साल तक कैंपस में प्रवेश पर रोक; अयोध्या में समारोह के अपमान का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TISS: देशविरोधी कृत्य पर छात्र निलंबित, दो साल तक कैंपस में प्रवेश पर रोक; अयोध्या में समारोह के अपमान का आरोप
Sun, 21 Apr 2024 04:56 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:56 AM IST
सार
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टिस) ने देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में छात्र को निलंबित कर दिया। प्रबंधन ने कड़ा रूख दिखाते हुए छात्र पर दो साल तक सभी कैंपस में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
टिस का मुंबई कैंपस
- फोटो : gallery.tiss.edu और एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पीएचडी के एक छात्र को दो वर्ष के लिए निलंबित कर दिया। संस्थान का कहना है, छात्र ने टिस के बैनर तले दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जो देश हित में नहीं है। संस्थान ने छात्र के मुंबई, तुलजपुर, हैदराबाद और गुवाहाटी कैंपस में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी है।
विवादास्पद वक्ताओं को बुलाकर भगत सिंह पर व्याख्यानमाला; अयोध्या के समारोह का अपमान
टिस ने छात्र रामदास प्रिनिसिवनंदन (30) को नोटिस भेजकर कहा कि उसने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपमान करने के लिए डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया। कैंपस में बीबीसी के प्रतिबंधित वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया। विवादास्पद वक्ताओं को बुलाकर भगत सिंह पर व्याख्यानमाला की। ये बेहद गंभीर मुद्दे हैं।
नोटिस और निलंबन के खिलाफ अपील करेगा छात्र
टाटा इंस्टीट्यूट की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, 'स्पष्ट है, छात्र अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जानबूझकर और इरादतन देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा। टिस ने कहा कि छात्र का आचरण देशहित में नहीं है और एक सार्वजनिक संस्थान होने के कारण टिस यह बर्दाश्त नहीं करेगा। उधर, आरोपी छात्र ने कहा है कि वह इस निलंबन के खिलाफ अपील करेगा।