फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tiruppur, TN 3 dead, 8 sick after consuming food in a private orphanage

Tamilnadu: निजी अनाथालय में खाना खाने से तीन की मौत, 11 बीमार, फूड पॉइजनिंग का संदेह

Thu, 06 Oct 2022 06:22 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: Amit Mandal Updated Thu, 06 Oct 2022 06:22 PM IST
सार

मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने तमिलनाडु के सचिव से 48 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
Tiruppur, TN 3 dead, 8 sick after consuming food in a private orphanage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुप्पुर में एक निजी अनाथालय में खाना खाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार पड़ गए। इस घटना में फूड पॉइजनिंग का संदेह जताया गया है लेकिन सटीक कारण नमूनों की जांच के बाद ही पता चलेगा। कलेक्टर ने बताया कि निजी अनाथालय प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने तमिलनाडु के सचिव से 48 घंटे के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लड़कों ने बुधवार रात को चावल के साथ रस्सम और लड्डू खाए थे। इसके बाद उनमें से कई को उल्टियां और पेचिश की समस्या हुई। गुरुवार सुबह उन्होंने नाश्ता किया तो उनकी हालत बिगड़ गई। उनमें से कुछ बेहोश हो गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उन्हें तिरुपुर और अविनाशी के सरकारी अस्पतालों में रेफर किया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि अस्पताल में तीन लड़कों की मौत हो गई। उनकी उम्र आठ से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अन्य का इलाज किया जा रहा है। तीन फिलहाल गंभीर हालत में है। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुपुर के जिला कलेक्टर एस विनीत ने बताया कि कि विषाक्त भोजन की शुरुआती रिपोर्ट के बाद नमूने इकट्ठे कर लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अगर जांच में ‘श्री विवेकानंद हॉम फॉर डेस्टिट्यूट’ संस्थान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed