{"_id":"66ee4e0223fdce15fa086efc","slug":"tirupati-laddu-prasadam-sanctity-restored-says-ttd-unblemished-now-after-controversy-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tirupati: 'लड्डू प्रसादम की पवित्रता बहाल कर दी गई है', तिरुपति मंदिर प्रशासन ने जारी किया बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tirupati: 'लड्डू प्रसादम की पवित्रता बहाल कर दी गई है', तिरुपति मंदिर प्रशासन ने जारी किया बयान
Sat, 21 Sep 2024 10:25 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:25 AM IST
सार
शुक्रवार को मंदिर प्रबंधन संस्था ने खुलासा किया कि गुणवत्ता के लिए जांचे गए नमूनों से पता चला कि प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घटिया घी का इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें जानवरों की चर्बी की मौजूदगी का पता चला है।
विज्ञापन
तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल पर हुए विवाद के बाद अब मंदिर प्रशासन ने कहा है कि प्रसाद की पवित्रता बहाल कर ली गई है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने कहा है कि अब प्रसाद पूरी तरह से पवित्र और बेदाग है। तिरुमाला की पहाड़ियों पर स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (टीटीडी) करता है। शुक्रवार रात को सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में टीटीडी ने लिखा कि 'श्रीवारी लड्डू की दिव्यता और पवित्रता अब बेदाग है। टीटीडी सभी श्रद्धालुओं की संतुष्टि के लिए लड्डू प्रसादम की पवित्रता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।'
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किया था खुलासा
शुक्रवार को मंदिर प्रबंधन संस्था ने खुलासा किया कि गुणवत्ता के लिए जांचे गए नमूनों से पता चला कि प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घटिया घी का इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें जानवरों की चर्बी की मौजूदगी का पता चला है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी यह दावा किया था। इसे लेकर पूरे देश में नाराजगी देखी गई। वहीं आरोपों के बाद बैकफुट पर दिख रही वाईएसआरसीपी पार्टी ने टीडीपी की मौजूदा सरकार पर ही आरोप लगाए हैं और इसे टीडीपी की भटकाने वाली राजनीति करार दिया। वाईएसआरसीपी ने सीएम के आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया।
केंद्र ने भी विवाद पर मांगी रिपोर्ट
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने भी आंध्र प्रदेश सरकार से तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर हुए विवाद पर रिपोर्ट मांगी है और जांच के बाद उचित कार्रवाई का वादा किया है। शुक्रवार को प्रयोगशाला रिपोर्ट का हवाला देते हुए टीटीडी ने कहा कि घी में 'लार्ड' (सूअर की चर्बी) और अन्य अशुद्धियां पाई गई हैं। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने कहा कि प्रयोगशाला जांच में चयनित नमूनों में पशु चर्बी की मौजूदगी का पता चला है और बोर्ड 'मिलावटी' घी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार को काली सूची में डालने की प्रक्रिया में है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन