फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Timber Company Neerav Modi style fraud with oriental bank Rs 155 crore

नीरव मोदी स्टाइल में बैंक के साथ 155 करोड़ की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Sat, 12 May 2018 05:46 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 12 May 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
Timber Company Neerav Modi style fraud with oriental bank Rs 155 crore
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
लकड़ी की एक कंपनी पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) के साथ 155 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, कंपनी ने कथित तौर पर बैंक बुक में उल्लेख किए बिना फंड ट्रांसफर के लिए इंटरनेशनल बैंकिंग मैसेज का इस्तेमाल करके सिंगापुर में अपनी सहायक कंपनी की स्वीकृत क्रेडिट सीमाओं में हेरफेर कर बैंक के साथ धोखाधड़ी की। पंजाब नेशनल बैंक के साथ धोखाधड़ी के लिए नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने भी इसी तरीके का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एमटीपीएल ने आयातित लकड़ी के व्यापार और आवरण में लगे हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ओबीसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के एक संघ से 242.09 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठाया। बैंक को स्वीकृत नकद क्रेडिट सीमा को बढ़ाकर ओबीसी के साथ धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन


ओबीसी की शिकायत पर सीबीआई ने महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड (एमटीपीएल) के निदेशकों अशोक मित्तल और निशा मित्तल, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेंद्र कुमार रंगा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रंगा को इस मामले मे बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed