फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tiktok girl puja case : Fadanvis suspects 'no one killed jessica like' end

टिकटॉक गर्ल पूजा खुदकुशी केस : फडणवीस बोले- हो सकता है 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसा हश्र

Thu, 18 Feb 2021 10:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 10:21 PM IST
सार

-पूर्व सीएम का आरोप महाराष्ट्र सरकार कर रही मामला दबाने की कोशिश
-केस में आ रहा मंत्री संजय राठौड़ का नाम, भाजपा ने केस दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
tiktok girl puja case : Fadanvis suspects 'no one killed jessica like' end
पूजा चव्हाण - फोटो : SELF

विस्तार

टिकटॉक गर्ल पूजा चव्हाण की आत्महत्या के बाद संदेह के घेरे में आए महाराष्ट्र के वनमंत्री संजय राठौड़ के इस्तीफे की मांग पर राज्य सरकार के गोलमाल रवैये को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने पूजा चव्हाण प्रकरण की तुलना फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' से की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस प्रकरण को दबाने का प्रयास कर रही है। इस केस में पुलिस के पास भरपूर सबूत हैं, लेकिन कार्रवाई शून्य है।

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। यह 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसा मामला है। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' एक सच्ची घटना पर आधारित है। मॉडल जेसिका लाल को रेस्टॉरेंट में इसलिए गोली मार दी गई थी, क्योंकि उसने रात में रेस्टॉरेंट का समय खत्म होने के बाद ड्रिंक सर्व करने से मना कर दिया था। हत्यारे पर शराब के नशे से ज्यादा नशा इस बात का था कि वह मंत्री का बेटा है। 
विज्ञापन


राठौड़ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
पुणे में रह रही बीड जिला निवासी 22 वर्षीय पूजा चव्हाण की कथित आत्महत्या के प्रकरण में वन मंत्री संजय राठौड का नाम सामने आ रहा है। भाजपा की मांग है कि इस प्रकरण में संजय राठौड पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुणे में रह रही बीड जिले के परली की मूल निवासी 22 साल की पूजा चव्हाण ने 7 फरवरी रविवार की आधी रात को इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पूजा अपने भाई के साथ पुणे के हडपसर इलाके के महमंद परिसर में स्थित हैवन पार्क में रह रही थी। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि पूजा के संजय राठौड़ के साथ प्रेम संबंध थे। इस संबंध को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के पुलिस महानिदेशक हेमंत नागराले को 11 ऑडियो क्लिपिंग के साथ एक पत्र भेजकर इस घटना की जांच की मांग की थी। इसके बाद नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी राज्य सरकार से पूजा आत्महत्या मामले में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed