फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three year old girl Anushka

तीन साल की अनुष्का के ब्रेन में फीड है मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का पूरा डाटा

Sun, 26 Jun 2016 03:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 03:51 AM IST
विज्ञापन
three year old girl Anushka
अनुष्का की उम्र अभी महज साढे़ तीन साल की है लेकिन सामान्य ज्ञान में वह बड़ों को भी पछाड़ देती है। राजनीति और सामान्य ज्ञान के जवाबों को लोग किताबों और इंटरनेट पर खोजते हैं, लेकिन अनुष्का सभी सवालों का कुछ ही पलों में जवाब दे देती है।
विज्ञापन


फरिहा के निकटवर्ती गांव कोटला अनुष्का की काबिलियत के चर्चे दूर-दूर तक हैं। छोटी उम्र में अनुष्का को देश के सभी राज्यों के नाम एवं उनके मुख्यमंत्री के नाम मुंह जुबानी रटे हैं। वहीं दुनिया के किसी भी देश की राजधानी एवं वहां के प्रधानमंत्री का नाम भी वह तत्काल बता देती है। भारत सरकार का पूरा मंत्रिमंडल का डाटा भी अनुष्का के ब्रेन में फीड है।
विज्ञापन


बालिका के पिता दिलीप कुमार कहते हैं कि इस उम्र में बच्चे ठीक से बोलना सीखते हैं, उस उम्र में अनुष्का अपनी काबलियत से लोगों को हैरत में डाल रही है। अनुष्का एसएनडी पब्लिक स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुष्का ने सेकेंडों में दिए जवाब
सवाल: चीन की राजधानी क्या है?
जवाब: बीजिंग
सवाल: तेलांगना के मुख्यमंत्री का नाम?
जवाब: चंद्रशेखर राव।
सवाल: अमेरिका के राष्ट्रपति का नाम?
जवाब: बराक ओबामा।
सवाल: सांसद डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र?
जवाब: कन्नौज।
सवाल: राजनाथ सिंह कौन है?
जवाब: गृहमंत्री।
सवाल: म्यांमार की राजधानी क्या है?
जवाब: नाएप्यीडा।

क्लास में भी टॉपर है अनुष्का

three year old girl Anushka
एसएनडी पब्लिक स्कूल शिक्षिका ऋचा सिंह छात्रा अनुष्का की क्लास टीचर हैं। वह बताती हैं कि मुझे तीन साल पढ़ाते हो गए लेकिन इतनी छोटी क्लास में इस तरह का विद्यार्थी नहीं देखा। अनुष्का की समझने और याद करने की क्षमता बहुत अच्छी है। कोई भी टॉपिक हो, उसे अच्छी तरह समझ लेती है। याद भी सबसे पहले अनुष्का को ही होता है। है। अनुष्का का क्लास में स्वभाव शांतिप्रिय है।

प्रतिभाशाली प्रतिभा से बातचीत
अनुष्का ने बातचीत के दौरान बताया कि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पसंद करती है। अनुष्का ने कि अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल से भी अधिक विकास कार्य कराए हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की भी वह मुरीद है।

बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
अनुष्का ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी से अपील की कि वह ऐसा कानून पारित कराएं, जिससे कन्या भ्रूण हत्या करने वाले चिकित्सक को उम्र कैद की सजा हो। लोग बेटी को बचाएं और बेटी पढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed