{"_id":"5e36e79a8ebc3e4b1a0f54e4","slug":"three-tremors-of-earthquake-in-kutch-district-of-gujarat-in-14-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के कच्छ जिले में 14 घंटों में महसूस किए गए भूकंप के तीन झटके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के कच्छ जिले में 14 घंटों में महसूस किए गए भूकंप के तीन झटके
Sun, 02 Feb 2020 08:45 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 02 Feb 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
गुजरात के कच्छ जिले में 14 घंटों के बीच कम तीव्रता के भूकंप के तीन झटके रविवार को सुबह नौ बजे तक महसूस किए गए। अधिकारी ने कहा कि दो झटके रविवार की सुबह करीब आधे घंटे के बीच महसूस किए गए जबकि एक अन्य झटका शनिवार को आया था। उन्होंने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान के एक अधिकारी ने कहा, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का एक भूकंप कच्छ जिले में महसूस किया गया जिसका केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ से 11 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित है। भूकंप सुबह 8.35 पर दर्ज किया गया। भूकंप का एक अन्य झटका रविवार की सुबह करीब 9 बजे दर्ज किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.1 दर्ज की गई।
विज्ञापन
इसका केंद्र कच्छ जिले में स्थित बेला से 46 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था। भूकंप का तीसरा झटका शनिवार की शाम 7.24 पर महसूस किया गया रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता तीन दर्ज की गई। इसका केंद्र कच्छ जिले में स्थित रैपर से 23 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था। अधिकारी ने कहा कि भूकंप के झटकों के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन