{"_id":"62b0bfe3011a1a07006645b7","slug":"three-service-chiefs-likely-to-call-on-pm-modi-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme: थम नहीं रहा अग्निपथ योजना का विरोध, आज तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agnipath Scheme: थम नहीं रहा अग्निपथ योजना का विरोध, आज तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
Tue, 21 Jun 2022 12:13 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:13 AM IST
सार
कई विपक्षी दलों के साथ-साथ सैन्य दिग्गजों ने 75 प्रतिशत रंगरूटों के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए इस योजना की आलोचना की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
विस्तार
तीनों सेना प्रमुखों के मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात कर अग्निपथ योजना के साथ-साथ इसके कार्यान्वयन की अपनी योजना के बारे में जानकारी देने की संभावना है। नई सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ कई राज्यों में व्यापक विरोध के बीच बैठकों की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को योजना के क्रियान्वयन से अवगत कराएंगे
पता चला है कि तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री को योजना के क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री और सेना प्रमुखों के बीच बैठकों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 14 जून को नए सैन्य भर्ती मॉडल की घोषणा के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के बीच के युवाओं को केवल चार वर्ष के लिए भर्ती करने का प्रावधान है, जिसमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखने का प्रावधान है। कुछ दिनों बाद सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 23 वर्ष तक बढ़ा दी। नई योजना के तहत भर्ती होने वाले कर्मियों को 'अग्निवर' के रूप में जाना जाएगा।
विज्ञापन
कई विपक्षी दलों के साथ-साथ सैन्य दिग्गजों ने 75 प्रतिशत रंगरूटों के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए इस योजना की आलोचना की है। वहीं, सरकार इस योजना का पुरजोर बचाव करते हुए कह रही है कि सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए परिवर्तनकारी सुधार उपाय युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा।