फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three people arrested for killing two people in human sacrifice Pathanamthitta in kerala

Kerala: डॉक्टर कपल ने चढ़वा दी दो महिलाओं की बलि, 'अंधविश्वास' के चक्कर में उठाया खौफनाक कदम

Tue, 11 Oct 2022 02:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Oct 2022 02:40 PM IST
सार

केरल के पथनमथिट्टा जिले में दो महिलाओं के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस को उनके लापता मामलों की जांच के हिस्से के रूप में 'मानव बलि' के बारे में पता चला।

विज्ञापन
Three people arrested for killing two people in human sacrifice Pathanamthitta in kerala
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

केरल के पथनमथिट्टा जिले  के एलंथूर गांव से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक डॉक्टर कपल ने अंधविश्वास के चक्कर में दो निर्दोष महिलाओं की बलि चढ़ा दी। दोनों महिलाओं के  जून और सितंबर में लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस को उनके लापता मामलों की जांच के हिस्से के रूप में 'मानव बलि' के बारे में पता चला। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी एच नागराजू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें संदेह है कि  मानव बलि कर्मकांड के तहत दोनों महिलाओं की हत्या हुई है। हमें महिलाओं के शवों को बाहर निकालना होगा। महिलाओं का सिर काट दिया गया और उनके शरीर को पठानमथिट्टा के एलंथूर में दफनाया गया है। फिलहाल एक महिला का ही शव मिला है।

विज्ञापन


अंधविश्वास की वजह से चढ़ा दी बलि
इस मामले में तिरुवल्ला के मूल निवासी डॉक्टर भागवत, उनकी पत्नी लीला और  पेरुंबवूर के मूल निवासी मानव तस्कर शिहाब को मानव बलि के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बलि देने के पीछे की वजह अंधविश्वास बताया गया है जिसमें कहा गया कि अगर डॉक्टर दंपती दो महिलाओं की बलि देते हैं तो आने वाले समय में खूब पैसे आएंगे। धन और समृद्धि बढ़ेगी।  
विज्ञापन

 
डॉक्टर कपल के लिए चढ़वाई गई महिलाओं की बलि
बताया जा रहा है कि कुछ तस्कर डॉक्टर दंपती का ब्रेन वॉश कर मोटी रकम ऐंठना चाहते थे। तस्कर ने एक फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए  डॉक्टर दंपती का ब्रेन वॉश किया। उसने डॉक्टर को आश्वस्त किया कि यदि वह बलि चढ़ाने से जीवन में बहुत लाभ और पैसे मिलेंगे। इसके बाद एक महिला को कलाडी से तिरुवल्ला ले जाया गया। इसके बाद महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं, 27 सितंबर को पोन्नुरुन्नी की रहने वाली दूसरी महिला को कदवंतरा से तिरुवल्ला ले जाया गया। इस महिला के मोबाइल टावर लोकेशन के बाद पुलिस जांच करते हुए तिरुवल्ला पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed