फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three new IFS officers appointed in PMO know who got which responsibility

IFS: पीएमओ में तीन नए आईएफएस अधिकारी नियुक्त, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Fri, 25 Nov 2022 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Nov 2022 11:07 PM IST
सार

कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 1998 बैच के अधिकारी दीपक मित्तल को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Three new IFS officers appointed in PMO know who got which responsibility
PMO South Block (Representational) - फोटो : Youtube

विस्तार

देश की कूटनीतिक क्षमता को मजबूती देने के लिए कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के तीन नए अधिकारियों को नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन

 
कार्मिक, जन शिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 1998 बैच के अधिकारी दीपक मित्तल को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। 2013 के बैच के अधिकारी विपिन कुमार संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के बाद से तीन साल का होगा। इसी तरह 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी को भी तीन साल के लिए संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


समिति ने पीएमओ में संयुक्त सचिव 1999 बैच के अधिकारी रूद्र गौड़ श्रेष्ठ का कार्यकाल 9 फरवरी, 2023 के बाद दो महीने की अवधि या दीपक मित्तल के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के रूप में शामिल होने के तीन सप्ताह बाद तक, जो भी पहले हो, के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed