{"_id":"60303d1e46ed287cb00619e0","slug":"three-more-congress-mlas-will-resign-in-puducherry-claims-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी में तीन और कांग्रेस विधायक देंगे इस्तीफा: भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी में तीन और कांग्रेस विधायक देंगे इस्तीफा: भाजपा
Sat, 20 Feb 2021 04:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडुचेरी में चल रहे सियासी संकट के बीच भाजपा ने दावा किया है कि तीन और कांग्रेस विधायक इस्तीफा देंगे, जिसके बाद वी नारायणसामी की सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
पुडुचेरी के भाजपा प्रभारी और कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सुराना ने कहा, इस्तीफा देने वाले चार विधायकों में से ए नमासिवायम और ई थीपान्थम भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं मलाडी कृष्ण राव और ए जॉन कुमार जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। जल्द ही तीन और कांग्रेस विधायक इस्तीफा देंगे। हालांकि सुराना ने विधायकों के नाम नहीं बताया। उन्होंने तीनों नारायणसामी से नाराज हैं और इस्तीफा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
सरकार के विश्वास मत हासिल करने के सवाल पर सुराना ने कहा, मैं शत प्रतिशत आश्वस्त हूं कि सदन में कांग्रेस सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएगी। राज्य में राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र रास्ता होगा। पुडुचेरी की उपराज्यपाल टी सौंदराराजन ने विधानसभा सचिवालय को 22 फरवरी को विश्वास मत के लिए सदन बुलाने को कहा है।