{"_id":"63aeaa764af3f036261debc5","slug":"three-killed-in-road-accident-in-odisha-s-kendrapara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में हादसे में तीन की मौत, मुंबई में दीवार गिरने से महिला की जान गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Accident: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में हादसे में तीन की मौत, मुंबई में दीवार गिरने से महिला की जान गई
Fri, 30 Dec 2022 02:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा/मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 30 Dec 2022 02:39 PM IST
सार
केंद्रपाड़ा में हादसा गुरुवार देर रात कटक-चांदबली राज्य राजमार्ग पर दुहुरिया के पास हुआ। मृतकों की पहचान हेमंत सुंदरे, राजेंद्र बल और आशीष बेहुरा के रूप में हुई। हादसे के वक्त पीड़ित भुवनेश्वर से औल स्थित अपने घर लौट रहे थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में आज एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ये ऑटो रिक्शा में सवार थे। ऑटो एक अन्य वाहन से टकरा गया था। उधर, मुंबई के उपनगर मुलुंड में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
केंद्रपाड़ा में हादसा गुरुवार देर रात कटक-चांदबली राज्य राजमार्ग पर दुहुरिया के पास हुआ। मृतकों की पहचान हेमंत सुंदरे, राजेंद्र बल और आशीष बेहुरा के रूप में हुई। हादसे के वक्त पीड़ित भुवनेश्वर से औल स्थित अपने घर लौट रहे थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, मुंबई के पूर्वी उपनगर मुलुंड में शुक्रवार सुबह एक घर की दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से 40 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका रिश्तेदार मामूली रूप से घायल हो गया। मुलुंड के हनुमान पाड़ा स्थित एक जर्जर मकान की दीवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और मलबा हटाया। मलबे से निकालकर पीड़िता लक्ष्मीबाई कटारे को मुलुंड (पश्चिम) के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के 50 वर्षीय रिश्तेदार रघुनाथ कटारे को मामूली चोटें आईं है। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।