{"_id":"66d68e11e72877926005650e","slug":"three-injured-in-drone-attack-in-manipur-latest-news-update-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drone Attack: मणिपुर में उग्रवादियों ने फिर किए ड्रोन हमले, महिला समेत तीन घायल; सीएम बीरेन सिंह ने की निंदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Drone Attack: मणिपुर में उग्रवादियों ने फिर किए ड्रोन हमले, महिला समेत तीन घायल; सीएम बीरेन सिंह ने की निंदा
Tue, 03 Sep 2024 09:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, इंफाल
पीटीआई, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:48 AM IST
सार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से सेजम चिरांग के निचले इलाके में स्थित गांव पर भी अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। यह स्थान कोउत्रुक से तीन किलोमीटर दूर है। यहां रविवार को इसी तरह के ड्रोन के जरिए बम हमले किए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों ने ड्रोन के जरिए हमले को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध उग्रवादियों ने ड्रोन का इस्तेमाल कर ताजा बम हमला किया। इसमें 23 वर्षीय एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम करीब 6.20 बजे एक रिहायशी इलाके में ड्रोन से कम से कम दो विस्फोटक गिराए गए, जिसमें एक महिला और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हमले की मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने निंदा की है। उन्होंने कहा, 'ड्रोन से आबादी वाले इलाकों और सुरक्षा बलों को बम से निशाना बनाना आतंकी कृत्य है। मैं इस तरह के कायरतापूर्ण कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मणिपुर राज्य सरकार इस तरह के हमले को अत्यंत गंभीरता से लेती है। सरकार इस तरह के आतंकवाद से लड़ने के लिए जरूरी कार्रवाई करेगी। हम सभी प्रकार की हिंसा की निंदा करते हैं। मणिपुर के लोग नफरत, विभाजन और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होंगे।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस के मुताबिक, महिला सेनजाम चिरांग इलाके में अपने घर पर थी। तभी बम उसके घर की लोहे की छत पर गिरा। विस्फोट के बाद छत धराशाई हो गई। इस वजह से महिला को चोटें आईं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से सेजम चिरांग के निचले इलाके में स्थित गांव पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। यह स्थान कोउत्रुक से तीन किलोमीटर दूर है। यहां रविवार को इसी तरह के ड्रोन के जरिए बम हमले किए गए थे। यहां फायरिंग भी हुई थी, जिसमें दो लोग मारे गए थे और नौ घायल हो गए थे।
हथियार और विस्फोटक भी बरामद
इस बीच मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि तलाशी अभियान के दौरान कांगपोकपी जिले के खारम वैफेई गांव के पास से एक ड्रोन बरामद किया गया है। कांगपोकपी जिले के कांगचुप पोनलेन में सुरक्षा बलों ने हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। बयान के मुताबिक, तलाशी के दौरान 12 इंच की 10 सिंगल-बोर बैरल राइफलें, एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, नौ इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार बैरल, 20 जिलेटिन की छड़ें, 30 डेटोनेटर, दो देशी रॉकेट और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।
मणिपुर पुलिस अकेले हालात से नहीं निपट सकती : डीजीपी
मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने मंगलवार को कहा कि हिंसा प्रभावित राज्य में पुलिस अकेले स्थिति से नहीं निपट सकती और केंद्रीय बलों की निरंतर सहायता की आवश्यकता है। हालांकि, सिंह ने कहा कि मणिपुर पुलिस ड्रोन हमलों को रोकने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव प्रयास करेगी।
सिंह ने कहा, हमने एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) से बात की है और भी विशेषज्ञ आ रहे हैं। हमने ड्रोन की गंभीरता से जांच करने के लिए एक समिति गठित की है। हम जल्द ही ड्रोन हमलों से निपटने के लिए साधन तलाशेंगे। हमारे पास ड्रोन से निपटने के लिए कुछ साधन हैं और हम उन्हें तैनात करने की कोशिश कर रहे हैं।