फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three employees Suspended by Andhra Pradesh government for passing confidential information to the media

आंध्र प्रदेश: गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में तीन कर्मचारी निलंबित, राज्य सरकार की हुई थी किरकिरी

Wed, 04 Aug 2021 06:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 04 Aug 2021 06:08 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश सरकार ने अपनी किरकिरी कराने वाले तीन कर्मचारियों को बुधवार को निलंबित कर दिया। इन कर्मचारियों ने कथित तौर पर मीडिया को गोपनीय जानकारी लीक की थी। 
 

विज्ञापन
Three employees Suspended by Andhra Pradesh government for passing confidential information to the media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने उन तीन कर्मचारियों को बुधवार को निलंबित कर दिया, जिन्होंने गोपनीय जानकारी मीडिया में लीक कर दी थी। इस कारण राज्य सरकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


निलंबित किए गए तीनों कर्मचारी राज्य के वित्त विभाग से संबंधित हैं। इन कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने राज्य सरकार की गोपनीय जानकारियां मीडिया तक पहुंचाईं। खबर छपने की वजह से राज्य सरकार की किरकिरी हुई थी। यह कार्रवाई तब हुई जब राज्य सरकार के कर प्रावधानों को लेकर तैयार की गई योजना को केंद्र द्वारा असंवैधानिक करार दिए जाने का पत्र मीडिया में लीक हो गया। 
विज्ञापन


आंध्र सरकार ने जुटाए 18500 करोड़
आंध्र प्रदेश सरकार ने 22 अप्रैल को केंद्रीय वित्त मंत्रालय को बताया था कि आंध्र प्रदेश राज्य विकास निगम के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों से 18,500 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। यह रकम वित्तीय वर्ष 2020-21 में मिलने वाले कर राजस्व को गिरवी रखकर जुटाई गई है। इसके चार महीने बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भावी कर राजस्व को लेकर किए गए प्रावधान को असंवैधानिक करार दिया और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर टिप्पणी भी की। साथ ही इसका जवाब भी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्य सचिव की टिप्पणी के बाद केंद्र आया हरकत में
केंद्र सरकार की ओर से इस मामले पर तब ध्यान दिया गया, जब आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव ने राज्य में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर टिप्पणी की। पूर्व मुख्य सचिव आईवाईआर कृष्णा राव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने के लिए कर्ज का सहारा ले रही है। इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस के बागी सांसद रघु रामकृष्ण राजू ने भी वित्तीय अनियमितता को लेकर वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से पत्र जारी कर राज्य के भविष्य के राजस्व प्रावधानों को असंवैधानिक करार दिया गया। मीडिया में यही पत्र बाहर आने के बाद तीनों कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed