{"_id":"637e3274e3209c0d95724a50","slug":"three-dead-three-injured-as-car-rams-into-stationary-truck-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर में ट्रक से टकराई कार, एक बच्चे समेत तीन की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Road Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर में ट्रक से टकराई कार, एक बच्चे समेत तीन की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती
Wed, 23 Nov 2022 08:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:17 PM IST
सार
दुर्घटना दोपहर में अक्कलकोट तहसील में वाघदारी रोड पर शिरासी के पास हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, मृतक व घायल कर्नाटक के इंडी से राज्य के गुलबर्गा जिले के अलंद जा रहे थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बुधवार को एक कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दुर्घटना दोपहर में अक्कलकोट तहसील में वाघदारी रोड पर शिरासी के पास हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, मृतक व घायल कर्नाटक के इंडी से राज्य के गुलबर्गा जिले के अलंद जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम ने कहा, जब उनकी कार शिरसी पहुंची, तो यह एक खड़े ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन