फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three day coordination meeting of RSS from today, 36 affiliated organizations will participate

RSS: संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक, 36 अनुषांगिक संगठन शामिल; राममंदिर-सामाजिक समरसता पर विमर्श

Thu, 14 Sep 2023 05:56 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Sep 2023 05:56 AM IST
सार

बैठक के संदर्भ में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इसमें बीते साल रायपुर में हुई बैठक के बाद लिए गए निर्णयों के आधार पर विभिन्न संगठनों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। संगठन आगे की कार्ययोजना भी बैठक में रखेंगे। विहिप राम मंदिर के संदर्भ में भावी योजन पेश करेगा।

विज्ञापन
Three day coordination meeting of RSS from today, 36 affiliated organizations will participate
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक पुणे में हो रही है। बैठक का उद्घाटन संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। अखिल भारतीय स्तर की यह समन्वय बैठक साल में एक बार होती है। संघ ने एक बयान में कहा कि बैठक में भागवत, होसबाले के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय सेवा भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, संस्कृति भारती और भारतीय मजदूर संघ जैसे संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


इस बैठक को आगामी लोकसभा और इस साल होने जा रहे कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें राम मंदिर, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण और शिक्षा पर भी चर्चा होगी। बैठक में संघ प्रेरित 36 संगठनों के 266 पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। संघ का कहना है कि बैठक में मौजूदा सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिदृश्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, राष्ट्र सेवा एवं अर्थव्यवस्था पर चर्चा होगी। इसमें पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। समन्वय समिति की बैठक का समापन 16 सितंबर को होगा। अंतिम दिन राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


बैठक के संदर्भ में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इसमें बीते साल रायपुर में हुई बैठक के बाद लिए गए निर्णयों के आधार पर विभिन्न संगठनों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। संगठन आगे की कार्ययोजना भी बैठक में रखेंगे। विहिप राम मंदिर के संदर्भ में भावी योजन पेश करेगा। अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे संगठन भी अनुभव साझा करने के साथ भावी कार्ययोजना पेश करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भुज में बनेगी भावी रणनीति
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि बैठक में आए विचारों पर इसी साल नवंबर में गुजरात के भुज में होने वाली संघ की कार्यकारी मंडल की बैठक में विमर्श के बाद भावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसी बैठक में संघ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी अंतिम मुहर लगाएगा। बैठक हर साल होती है। इसमें सभी संगठन अपने क्षेत्र से जुड़े अनुभव सुनाने के बाद भावी कार्ययोजना पेश करते हैं। इस क्रम में देश की वर्तमान परिस्थितियों पर भी बातचीत होती है। हम देश और समाज से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करते हैं और इससे जुड़ी कार्ययोजना तैयार करते हैं।


अभियान के निष्कर्ष पर भी होगा मंथन
संघ बीते कुछ वर्षों से जातिगत भेदभाव खत्म कर सामाजिक समरस्ता स्थापित करने पर जोर देता रहा है। इस क्रम में पिछली कई अहम बैठकों में एक गांव-एक कुंआ-एक श्मशान अभियान शुरू किया गया था। इसके अलावा भी कई निर्णय लिए गए थे। समन्वय समिति की बैठक में इन अभियानों के निष्कर्षों पर चर्चा होगी। इसके अलावा भारतीय मूल्य के आधार पर महिला सशक्तिकरण के विकल्पों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed