फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three boys arrested for killing six years old girl in assam for not watching bad videos on mobile

दर्दनाक: छह साल की बच्ची ने अश्लील वीडियो देखने से किया इनकार, तीन नाबालिगों ने बेरहमी से कर दी हत्या

Fri, 22 Oct 2021 01:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 Oct 2021 01:40 PM IST
सार

असम के नगांव जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर तीन नाबालिगों ने एक छह साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसने अश्लील वीडियो देखने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
Three boys arrested for killing six years old girl in assam for not watching bad videos on mobile
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

असम के नगांव जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर तीन नाबालिगों ने एक छह साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसने अश्लील वीडियो देखने से मना कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक आरोपी के पिता को भी कथित तौर पर सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


लड़की का शव स्टोन क्रेशर मिल के शौचालय में मिला 
नगांव के पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है और कलियाबोर अनुमंडल के निजोरी में लड़की का शव उसके घर के पास एक स्टोन क्रेशर मिल के शौचालय में मिला था। वहीं तीनों लड़कों ने लड़की के परिवार को सूचित किया था कि वह शौचालय के अंदर बेहोश पड़ी है। उन्होंने बताया कि परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


अश्लील वीडियो देखने से इनकार करने पर ले ली जान
पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे और जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को दो 11 वर्षीय लड़के और आठ वर्षीय एक अन्य को कथित तौर पर मौत में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। घटनास्थल का दौरा करने वाले एसपी ने कहा कि जाहिर है, तीनों लड़कों ने उस लड़की से फोन पर अश्लील वीडियो देखने के लिए कहा था। जब उसने इनकार किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी के पिता को भी किया गया गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि एक आरोपी के पिता को भी कथित तौर पर सबूत छिपाने की कोशिश करने और पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा ने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि क्या अपराध में कोई और भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed