फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three billionairs and 85 Multimillionaire in punjab assembly election

पंजाब: सत्ता की सवारी के लिए तीन अरबपति, 85 करोड़पति चुनावी दंगल में

Sun, 29 Jan 2017 03:58 AM IST
अमित कुमार निरंजन/ नई दिल्ली 
अमित कुमार निरंजन/ नई दिल्ली  Updated Sun, 29 Jan 2017 03:58 AM IST
विज्ञापन
three billionairs and 85 Multimillionaire in punjab assembly election

पंजाब चुनाव में एक बार फिर करोड़पतियों का बोलबाला होने वाला है। पार्टियों ने पिछले चुनाव के विजेता करोड़पति विधायकों पर 2017 के चुनावी मैदान में एक बार फिर दांव खेला है। पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐसे 84 करोड़पति उम्मीदवार 2017 के चुनावी मैदान में हैं जो 2012 में चुनाव जीत चुके हैं।

विज्ञापन


इस बार के चुनाव में कुल 94 विधायक फिर से चुनाव लड़ेंगे जिनकी संपत्ति पिछले चुनाव से करीब 28 फीसदी बढ़ चुकी है। इनमें कई ऐसे उम्मीदवार हैं जिनकी संपत्ति में ढाई फीसदी से लेकर ढाई हजार फीसदी तक इजाफा हुआ है। इसका खुलासा एडीआर रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन


गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और पंजाब इलेक्शन वाच ने वर्ष 2017 में उन 94 विधायकों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया जो 2012 में चुनाव जीत चुके थे। वर्ष 2012 में इन विधायकों की औसत संपत्ति 10 करोड़ 81 लाख रुपये थी। 2017 में चुनाव लड़ने के लिए दाखिल किए शपथ पत्र के मुताबिक इन विधायकों की औसत संपत्ति 13 करोड़ 79 लाख रुपये पहुंच गई। यानी पिछले पांच साल में इनकी संपत्ति में औसत 28 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से शिरोमणि अकाली दल के 41 विधायकों की औसत संपत्ति में 17 फीसदी ( एक करोड़ 67 लाख रुपये), कांग्रेस के 41 विधायकों की औसत संपत्ति में 36 फीसदी ( चार करोड़ 96 लाख रुपये) और भाजपा के नौ विधायकों की औसत संपत्ति में 0.44 फीसदी (एक लाख 20 हजार रुपये) की बढ़ोतरी हुई है।

सिद्धू की संपत्ति 217 फीसदी बढ़ी

three billionairs and 85 Multimillionaire in punjab assembly election
नवजोत सिंह सिद्धू

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार राना गुरजीत सिंह की सबसे ज्यादा 101 करोड़ रुपये की संपत्ति में इजाफा हुआ है। वहीं 19 विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति वर्ष 2012 के मुकाबले 92 फीसदी तक घट गई है। इनमें भाजपा के सुखजीत कौर का नाम भी शामिल है जिनकी सबसे ज्यादा 92 फीसदी संपत्ति घटी है। इनके पास वर्ष 2012 में सात करोड़ रुपये की संपत्ति थी जो वर्ष 2017 में घटकर सिर्फ 61 लाख रुपये रह गई।


रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे में नवजोत सिंह सिद्धू की संपत्ति 2017 तक 45 करोड़ 90 लाख 98 हजार रुपये हो गई जबकि 2009 के लोकसभा के चुनाव में उनके पास सिर्फ 14 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह सिद्धू की संपत्ति में 217 फीसदी का इजाफा हुआ है।  वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की संपत्ति लोकसभा चुनाव 2014 में चार करोड़ 30 लाख रुपये थी लेकिन अब इन्होंने अपनी संपत्ति 54 फीसदी कम यानी एक करोड़ 99 लाख रुपये घोषित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed