फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three billion were spent on Modi and manmohan singh air travel in three years

तीन साल में मोदी-मनमोहन की विदेश यात्राओं पर खर्च हुए 3 अरब 6 करोड़

Wed, 27 Apr 2016 05:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 05:20 AM IST
विज्ञापन
three  billion were spent on Modi and manmohan singh air travel in three years

प्रधानमंत्रियों के विदेश दौरों में एयर इंडिया के तीन वित्तीय वर्ष में तीन अरब 6 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इनमें से एयर इंडिया को एक अरब 34 करोड़ 13 लाख रुपये और अदा किया जाना बाकी है। एयर इंडिया ने 2013 से 15 तक के विदेशी दौरों के हवाई सफर का ब्यौरा दिया है। यह जानकारी आरटीआई से हासिल हुई है।

विज्ञापन


इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता कमोडोर लोकेश बत्रा(रिटा.) ने आरटीआई दायर कर जानकारी मांगी थी। इस खर्च में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का खर्च शामिल है।
विज्ञापन


आरटीआई के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2013- 2014 तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ने आठ  दौरे किए। जिसमें मनमोहन सिंह 40 दिन तक यात्रा पर रहे। इस दौरान चार्टर्ड फ्लाइट पर एक अरब 8 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च हुए। ये चार्टर्ड फ्लाइट एयर इंडिया उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया को इसका पूरा खर्चा मिल चुका है। वहीं वित्तीय वर्ष 2014-2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार्टर्ड फ्लाइट से 5 दौरे किए किए। उनकी 39 दिन की इस यात्रा में एयर इंडिया के 91 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च हुए।

जिसमें से एयर इंडिया को करीब 16 करोड़ रुपये मिलना अभी बाकी है। इस वित्तीय वर्ष में भूटान दौरे के 2 करोड़ 45 लाख का खर्च शामिल नहीं है। वहीं वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्रधानमंत्री मोदी ने नौ दौरे किए। जिस पर एक अरब 17 करोड़ रुपये खर्च हुए।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी 58 दिन यात्रा पर रहे। इन सभी के बिल की अदायगी अभी होनी बाकी है। लोकेश बत्रा का कहना है कि एयर इंडिया की हालत वैसे ही खस्ताहाल रहती है, अगर बिल का पेमेंट सही समय पर हो जाए तो एयर इंडिया की हालत में सुधार हो सकता है।

वायुसेना के विमान से दौरे का भी नहीं हुआ भुगतान

three  billion were spent on Modi and manmohan singh air travel in three years
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

यह बात भी गौर करने की है कि प्रधानमंत्री मोदी के 2014 और 2015 में इंडियन एयरफोर्स के विमान से 4 विदेशी दौरे के बिल का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

एक बिल का भुगतान 22 महीने में
आरटीआई के मुताबिक 29 जनवरी 2016 को एक झटके में 8 दौरों के बिल की अदायगी एयर इंडिया को गई। जबकि 31 मार्च 2015 को दो, मई और नवंबर 2015 में एक-एक हवाई दौरों के बिल का भुगतान किया गया। आरटीआई के मुताबिक एक बिल के भुगतान में औसत 22 माह का समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed