फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threatening to kill 64 people, including 2 Chief Ministers of Karnataka

मौत तुम लोगों के सिर पर मंडरा रही है: कर्नाटक के दो पूर्व सीएम समेत 64 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 10 Apr 2022 09:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Apr 2022 09:38 AM IST
सार

कर्नाटक के दो पूर्व सीएम सिद्धारमैया और एचडी कुमारस्वामी सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी वाले संदेश मिले हैं। मैसेज करने वाले अज्ञात बदमाशों ने खुद को सहिष्ण हिंदू बताया है।

विज्ञापन
Threatening to kill 64 people, including 2 Chief Ministers of Karnataka
सिद्धारमैया-कुमारस्वामी

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जेडीएस नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और प्रसिद्ध प्रगतिशील साहित्यकार के वीरभद्रप्पा सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेश मिले हैं। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे भेजने वालों ने लिखा कि मौत तुम लोगों के सिर पर मंडरा रही है, अंतिम संस्कार की तैयारी करो। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। मैसेज करने वाले अज्ञात बदमाशों ने खुद को सहिष्ण हिंदू बताया है।

विज्ञापन


धमकियों को हल्के में न ले सरकार:  कुमारस्वामी
वहीं पूर्व सीएम एच.डी. कुमारस्वामी ने सरकार को इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा से प्रगतिशील विचारक और लेखक के. वीरभद्रप्पा और अन्य लेखकों को सुरक्षा प्रदान करने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन


जानें पत्र में और क्या लिखा था
पत्र में आगे लिखा गया है कि आप विनाश के रास्ते पर हैं। मृत्यु आपके बहुत करीब है। आप तैयार रहें। मौत आपके सिर पर मंडरा रही है। अपने परिवार के सदस्यों को सूचित करें और अपने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed