फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threat to Ambanis: Mumbai court sends accused jeweller to police custody till Aug 20

Threat to Ambanis: मुकेश अंबानी और परिवार को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी पुलिस रिमांड पर

Tue, 16 Aug 2022 08:28 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Tue, 16 Aug 2022 08:28 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, भौमिक ने सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गिरगांव स्थित रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर नौ कॉल किए और अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Threat to Ambanis: Mumbai court sends accused jeweller to police custody till Aug 20
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक जौहरी को यहां की एक अदालत ने 20 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने सोमवार को जौहरी बिष्णु विदु भौमिक (56) को कथित तौर पर फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। दक्षिण मुंबई में ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले भौमिक को उपनगरीय दहिसर से पकड़ा गया।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा, आदतनत अपराधी लग रहा आरोपी
पुलिस ने आरोपी को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एस वी डिंडोकर की हॉलिडे कोर्ट के समक्ष पेश किया और यह कहते हुए उसकी हिरासत मांगी कि वह कॉल के पीछे के मकसद की जांच करना चाहती है। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी आदतन अपराधी लग रहा है और इसलिए वे यह पता लगाने के लिए पूरी जांच करना चाहती है कि क्या कोई अन्य व्यक्ति भी इस मामले में शामिल है। रिमांड याचिका का विरोध करते हुए भौमिक के वकील विजयकुमार माने ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल का मामले से सीधा संबंध नहीं था क्योंकि फोन कॉल निजी अस्पताल को किए गए थे न कि अंबानी को। माने ने अदालत को यह भी बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका मानसिक इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 20 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, भौमिक ने सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गिरगांव स्थित रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर नौ कॉल किए और अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। उसने कथित तौर पर गाली-गलौज भी की थी। उसके खिलाफ डी बी मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) के तहत आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया था। फरवरी 2021 में अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी मिली थी। बाद में घटना के सिलसिले में तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed