फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thousands of women brave scorching sun to offer pongala at Attukal Bhagavathy temple News In Hindi

Kerala: पोंगाला पूजा में जुटी हजारों महिलाएं, अट्टुकल मंदिर में एक साथ धर्म और आस्था का अद्भुत मिलन

Thu, 13 Mar 2025 03:07 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

अट्टुकल भगवती मंदिर में पोंगाला उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में पूरे राज्य और विदेशों से हजारों महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं चिलचिलाती धूप में छाते और सफेद शॉल ओढ़े, सिर पर टोपी लगाए, सड़क के किनारे ईंट के अस्थायी चूल्हे जलाकर पोंगाला अर्पित करने के लिए तैयार थीं।

विज्ञापन
Thousands of women brave scorching sun to offer pongala at Attukal Bhagavathy temple News In Hindi
अट्टुकल में पोंगाला उत्सव - फोटो : PTI

विस्तार

केरला की राजधानी तिरुवनंतपुरम में गुरुवार को अट्टुकल भगवती मंदिर में पोंगाला उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में पूरे राज्य और विदेशों से हजारों महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं चिलचिलाती धूप में छाते और सफेद शॉल ओढ़े, सिर पर टोपी लगाए, सड़क के किनारे ईंट के अस्थायी चूल्हे जलाकर पोंगाला अर्पित करने के लिए तैयार थीं। कुछ महिलाएं तो बुधवार रात से ही अपने चूल्हे के लिए अपने स्थानों पर इंतजार कर रही थीं। 
विज्ञापन


उत्सव में दिखें मशहूर चेहरे
इस साल पोंगाला उत्सव में सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) ने भी हिस्सा लिया, जो पिछले एक महीने से सचिवालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसके अलावा मशहूर हस्तियां जैसे अभिनेता जयराम की पत्नी पार्वती और उनकी बहू भी पवित्र अनुष्ठान के लिए मंदिर पहुंची। केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी और कई अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- मणिपुर में शांति की कवायद: पहले चरण में हथियारों का समर्पण के बाद अब सड़कों की बहाली की तैयारी, रोडमैप तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


10 बजकर 10 मिनट में शुरू हुआ अनुष्ठान
बता दें कि अनुष्ठान की शुरुआत सुबह 10:10 बजे हुई, जब मंदिर के मुख्य पुजारी ने मुख्य चूल्हा जलाया। इससे कार्यक्रम की शुरुआत का संकेत मिला। ढोल की थाप और संगीत के साथ महिलाएं पोंगाला बनाने में जुट गईं। पोंगाला में चावल, गुड़ और नारियल से बने पकवान को ताजे मिट्टी या धातु के बर्तनों में पकाया जाता है। 


पोंगाल उत्सव क्यों है खास एक नजर 
पोंगाला उत्सव की खासियत पर प्रकाश डालें तो, ये उत्सव अट्टुकल मंदिर के दस दिवसीय वार्षिक उत्सव का हिस्सा है। साथ ही इसे महिलाओं की सबरीमाला भी कहा जाता है। इस उत्सव का समापन पवित्र जल के छिड़काव के साथ हुआ। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए थे। 

ये भी पढ़ें:- Starlink: स्टारलिंक और टेलीकॉम कंपनियों की साझेदारी पर सियासत, केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस; पूछे तीखे सवाल

गौरतलब है कि यह उत्सव 2009 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ था, क्योंकि इस दिन महिलाओं की सबसे बड़ी धार्मिक सभा का आयोजन हुआ था, जिसमें 2.5 मिलियन लोग शामिल हुए थे। इस अनुष्ठान की शुरुआत तमिल महाकाव्य 'सिलप्पाधिकारम' से जुड़ी स्थानीय किंवदंती से होती है।

ये भी देखें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed