फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thousands of people will read Swami Vivekananda's speech together, world record will be created

Jambavanta Foundation: स्वामी विवेकानंद का भाषण एक साथ पढ़ेंगे हजारों लोग, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Mon, 09 Sep 2024 10:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Mon, 09 Sep 2024 10:45 PM IST
सार

जब विश्व रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में सैकड़ों लोग स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण को पढ़ेंगे, तब पूरे कार्यक्रम को अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Thousands of people will read Swami Vivekananda's speech together, world record will be created
स्वामी विवेकानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 सितंबर 1893 को शिकागो की धर्म संसद में दिया गया स्वामी विवेकानंद का भाषण अब विश्व रिकॉर्ड बनाएगा। पुणे के जीडी मडगुलकर ऑडिटोरियम में जांबवंत फाउंडेशन और पार्टेक्स स्वामी विवेकानंद के परिवर्तनकारी भाषण की 131वीं वर्षगांठ पर बड़ी पहल करने जा रहे हैं। 11 सितंबर को होने वाले मैं विवेकानंद हूं कार्यक्रम में सैकड़ों लोग एक साथ स्वामी विवेकानंद के भाषण को पढ़कर नया इतिहास बनाएंगे। जब विश्व रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में सैकड़ों लोग स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण को पढ़ेंगे, तब पूरे कार्यक्रम को अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में विश्व धर्म संसद में एक प्रतिष्ठित भाषण दिया था। इसके जरिये उन्होंने दुनिया को हिंदू धर्म के गहन ज्ञान से परिचित कराया। इस संबोधन के बाद उन्हें भारतीय ज्ञान के दूत और ईश्वरीय अधिकार के वक्ता की उपाधि दी गई। स्वामी विवेकानंद के भाषण की बदौलत वैश्विक धर्मों के बीच हिंदू धर्म की स्थिति में वृद्धि हुई। यह भाषण आज भी एकता और सद्भाव के अपने शक्तिशाली संदेश के साथ गहराई से गूंजता है और दुनिया भर में अनगिनत व्यक्तियों को प्रेरणा दे रहा है। मगर ऐतिहासिक महत्व के बावजूद भारत में इसकी पहचान कम है।
विज्ञापन


भारतीय समुदाय, संस्थानों की स्वामी विवेकानंद के भाषण से पहचान कराने के लिए 11 सितंबर को जांबवंत फाउंडेशन बड़ा कार्यक्रम कराएगा। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, कंपनियों और अपार्टमेंट परिसरों से छोटी सभाएं होंगी जिसमें लोग एक साथ स्वामी विवेकानंद के भाषण को एक साथ पढ़ेंगे। फाउंडेशन ने भाषण की वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए स्वामी विवेकानन्द की पोशाक पहनकर एक साथ अधिकतम संख्या में लोगों को भाषण पढ़ने और विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी। इसलिए हर संस्था, स्कूल कॉलेज से जीडी मडगुलकर ऑडिटोरियम निगड़ी में एक प्रतिनिधि भेजने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की पोशाक पहने हजारों लोग उनके सम्मान में उनके 1893 के भाषण को पढ़ने के लिए एकजुट होंगे। यह विश्व रिकॉर्ड होगा। इस दिन श्री ओंकारेश्वर मंदिर में एक पवित्र रुद्राभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा स्व और परमात्मा से जुड़ने में मदद करने के लिए ध्यान का आयोजन होगा। साथ ही स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं और छत्रपति शिवाजी महाराज पर उनके विचारों पर पैनल चर्चा का आयोजन होगा। 11 सितंबर 2024 को शाम 04:30 बजे जीडी मडगुलकर सभागार में होने वाली इस पैनल चर्चा में लेखक आनंद रंगनाथन, लेखिका शेफाली वैद्य, सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय, भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा भाग लेंगे। 


एआई के जरिये लोगों की आवाज में रिकॉर्ड होगा भाषण
मैं विवेकानन्द हूं अभियान के तहत एक एआई टूल लॉन्च किया गया है। लोग फाउंडेशन की वेबसाइट के जरिये अपनी आवाज का सैंपल सबमिट करेंगे। इसके बाद एआई टूल स्वामी विवेकानंद के पूरे 1893 के भाषण को उनकी आवाज में ही सुनाई देगा। लोग अपनी अनूठी भाषण रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकेंगे। 

इसलिए भाग लेना जरूरी

  • स्वामी विवेकानंद का सम्मान करें: महानतम आध्यात्मिक नेताओं में से एक और उनके स्थायी संदेश को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
  • अपने समुदाय को एकजुट करें: उन शिक्षाओं पर विचार करने के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाएं जो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं।
  • इतिहास बनाएं: एक विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बनें जो एकता, शक्ति और साझा मूल्यों का प्रतीक है।
  • आवाज के माध्यम से सशक्तीकरण: भाषण को गहन व्यक्तिगत और प्रभावशाली तरीके से अनुभव करने के लिए एआई टूल का उपयोग करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed