फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those with no programme seek to divert people's attention, says NCP chief in veiled attack on MNS, Raj

सियासत: पवार का राज ठाकरे पर निशाना, जिनके पास कोई कार्यक्रम नहीं वे लोगों का ध्यान भटका रहे

Mon, 09 May 2022 09:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Mon, 09 May 2022 09:47 PM IST
सार

पवार ने कहा कि जिनके सामने कोई (पार्टी) कार्यक्रम नहीं है, उनके पास समर्थन नहीं है, वे लोगों का ध्यान कहीं और हटाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
Those with no programme seek to divert people's attention, says NCP chief in veiled attack on MNS, Raj
शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मनसे या राज ठाकरे का जिक्र किए बिना सोमवार को कहा कि जिनके पास कोई कार्यक्रम नहीं है, वे लोगों का ध्यान महत्वपूर्ण मुद्दों से हटाने की कोशिश करते हैं। पवार साफ तौर पर हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख द्वारा मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने के लिए दिए गए अल्टीमेटम का जिक्र कर रहे थे। सतारा में पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा कि देश बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है और लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाना इनका जवाब नहीं हो सकता।

विज्ञापन


पवार ने कहा कि जिनके सामने कोई (पार्टी) कार्यक्रम नहीं है, उनके पास समर्थन नहीं है, वे लोगों का ध्यान कहीं और हटाने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलता है। पवार ने कहा कि उन्हें इस तरह की टिप्पणियां मजाकिया लगती हैं, लोगों को भी इस तरह की टिप्पणियों पर हंसी आती है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता खोने के बाद से भाजपा की नींद उड़ गई है, जिसके कारण वह सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना करती रही है। महा विकास अघाड़ी में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed