फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those who fear the truth, arrest true journalists,says Rahul gandhi

जो सच से डरते हैं, सच्चे पत्रकारों को गिरफ्तार करते हैं: राहुल

Mon, 01 Feb 2021 05:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 Feb 2021 05:04 AM IST
विज्ञापन
Those who fear the truth, arrest true journalists,says Rahul gandhi
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सिंघु बॉर्डर से स्वतंत्र पत्रकार की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने को लेकर सिंघु बॉर्डर से मनदीप पूनिया नामक पत्रकार की गिरफ्तारी हुई थी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जो सच से डरते हैं, वे सच्चे पत्रकारों को गिरफ्तार करते हैं।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनपर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है, लेकिन वे भूल गए हैं कि जितना दबाओगे, उससे ज्यादा आवाजें आपके अत्याचार के खिलाफ उठेंगी। 
विज्ञापन


 वहीं, कांग्रेस ने भी पत्रकार की गिरफ्तारी की निंदा की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया कि तानाशाह सल्तनत को सत्य से डर लगता है, तानाशाह सल्तनत को अहिंसा से डर लगता है, इसलिए तानाशाह सल्तनत का शासक निष्पक्ष पत्रकारिता पर जुल्म करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, मोदी जी आंदोलनकारी किसानों पर आक्रमण की पोल खोलने वाले पत्रकारों पर झूठे केस दर्ज करके और आंदोलन वाली जगहों पर इंटरनेट बंद करके आप किसान आंदोलन को दबा नहीं पाओगे। देश की आवाज बंद नहीं कर पाओगे। 


पत्रकारों का उत्पीड़न कर रही सरकार: अखिलेश 
उत्तर प्रदेश की राजधानी से कल एक व्यापारी के लापता होने की खबर ने कारोबारियों को भयभीत कर दिया है। भाजपा सरकार सच्ची मांगों पर किसानों को उत्पीड़ित कर रही है और सच बोलने पर पत्रकारों का भी। 
- अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed