फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those responsible for attack must face harshest punishment RSS leader Ambekar

Pahalgam Terror Attack: आरएसएस नेता आंबेकर बोले- आतंकी हमले के दोषियों को मिले सख्त सजा, उचित कदम उठाए केंद्र

Wed, 23 Apr 2025 07:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Apr 2025 07:49 PM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: आरएसएस नेता सुनील आंबेकर ने कहा कि आतंकी हमले से पहले धर्म के आधार पर पीड़ितों की पहचान करना बेहद चिंताजनक है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उचित कदम उठा रही है। 

विज्ञापन
Those responsible for attack must face harshest punishment RSS leader Ambekar
सुनील आंबेकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने पहलगाम में बर्बर आतंकी हमले को देश की एकता-अखंडता पर हमला करार देते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों को हर हाल में सबक सिखाने की मांग की है। आरएसएस ने कहा कि पीड़ितों को वास्तविक न्याय दिलाने के लिए इस घटना के दोषी कट्टरपंथी इस्लामी ताकतों को हर हाल में सबक सिखाना होगा। सरकार एक्शन में दिख रही है। पूरा विश्वास है कि ऐसी ताकतों को उसी की भाषा में जवाब मिलेगा।

विज्ञापन


संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा पहलगाम में जिस बर्बर ढंग से एक-एक हिंदू की पहचान कर निर्मम हत्या की गई, यह गुस्सा दिलाने वाला है। कट्टरपंथी इस्लामी ताकतों ने षड्यंत्र कर निसहाय, निशस्त्र और निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया। यह देश की एकता और अखंडता का सवाल है। ऐसे में सारे मतभेद भूलकर देश के लिए एकजुट होने का समय है। आंबेकर ने कहा कि इस हमले के पीड़ितों के लिए व्यवस्था करना और न्याय दिलाना सरकार का दायित्व है। यह तो करना ही चाहिए, मगर वास्तविक न्याय तब होगा, जब इस घटना के दोषी कट्टर इस्लामी ताकतों के खिलाफ उचित और ठोस कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आतंकी हमले 26 लोगों ने गंवाई जान
पहलगाम की बायसरन घाटी में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग पर्यटक घायल हैं। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। आतंकी हमले के बाद बुधवार सुबह से सेना से लेकर एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। ड्रोन और हेलिकॉप्टर से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। साथ ही आतंकियों की तलाश की जा रही है। जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक हाई अलर्ट पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद सीसीएस की बैठक
उधर, आतंकी हमले के बाद प्रधानंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में केंद्र सरकार हमले की जानकारी देगी। इसमें बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed