फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This time there was five percent more rainfall, departure of south-west monsoon delayed by a week

Weather Report: इस बार पांच फीसदी ज्यादा हुई बारिश, एक सप्ताह देरी से हो रही दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई

Mon, 23 Sep 2024 10:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 23 Sep 2024 10:11 PM IST
सार

दरअसल, एक जून को केरल के तट पर दस्तक देने वाले मानसून की 17 सितंबर से वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल सोमवार से उसकी वापसी शुरू हुई है।

विज्ञापन
This time there was five percent more rainfall, departure of south-west monsoon delayed by a week
मानसून की विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में बरसने के बाद मानसून अब विदाई लेने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र से वापसी शुरू हो गई है। इस बार मानसून एक सप्ताह की देरी से विदाई ले रहा है। वहीं खास बात यह है कि इस बार मानसून सीजन में देश में पांच फीसदी अधिक बारिश हुई है। 

विज्ञापन


दरअसल, एक जून को केरल के तट पर दस्तक देने वाले मानसून की 17 सितंबर से वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल सोमवार से उसकी वापसी शुरू हुई है। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम राजस्थान के कुछ अन्य हिस्सों और पंजाब, हरियाणा और गुजरात के आसपास के क्षेत्रों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
विज्ञापन


चार महीने के मानसून सीजन में देश में औसत से 5.5 फीसदी अधिक बारिश हुई है। यह खेती के लिहाज से काफी अच्छी है। भारत में खेती और जलाशयों के लिए आवश्यक पानी का 70 फीसदी पूर्ति मानसूनी बारिश से होती है। 50 फीसदी कृषि क्षेत्र बारिश के पानी पर निर्भर है।वहीं शिमला स्थित मौसम विभाग के स्थानीय केंद्र के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 20 फीसदी कम वर्षा हुई है। एक जून से 23 सितंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में 573.7 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 717.6 मिमी होती है। बुधवार से प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 से 27 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में 49 साल बाद सितंबर में भीषण गर्मी
मानसून के अंतिम चरण में सितंबर में उत्तराखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। 49 साल पहले 4 सितंबर, 1974 को देहरादून में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भीषण गर्मी की चपेट में सिर्फ देहरादून ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्से हैं। पंतनगर में 35.5 और नई टिहरी में 28.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सितंबर में आमतौर पर मैदानी इलाकों में भी रात के समय एसी बंद कर दिए जाते थे। लेकिन अचानक बढ़ी गर्मी के चलते सितंबर में दिन के साथ रात के समय में भी एसी चलाने पड़ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में बीते तीन-चार दिनों से मानसून कमजोर हुआ है। इसके चलते आसमान साफ है और बादल न होने की वजह से तापमान में इजाफा हुआ है।

कांगड़ा में पारा 35 के पार
हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर होते ही पारा लगातार चढ़ रहा है। सोमवार को कांगड़ा में पहली बार अधिकतम पारा सितंबर के दौरान 35 डिग्री पहुंचा। इससे पहले सितंबर के दौरान साल 2020 में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। राजधानी शिमला में 30 साल बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले सितंबर 1994 में शिमला में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज हुआ था। प्रदेश में सितंबर के दौरान गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को मौसम साफ रहने के साथ तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।


गुवाहाटी में चार दिन स्कूल बंद
असम में भीषण गर्मी के चलते कामरूप जिले में मंगलवार से चार दिनों के लिए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। कामरूप जिले में मुख्यरूप से गुवाहाटी शहर आता है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को गुवाहाटी में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed