फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This is why China tried to invade indian border again and again

लद्दाख में चीन की दादागीरी, इसलिए भारत से टकरा रहा है ड्रैगन

Wed, 16 Aug 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
This is why China tried to invade indian border again and again
भारत और चीन

मंगलवार को भारत आजादी के जश्न में डूबा हुआ था और चीन गंदे इरादे लिए सीमा पर घुसपैठ की ताक में बैठा था। जैसी ही देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न शुरू हुआ, उसी वक्त चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। पीएलए ने लद्दाख की मशहूर पानगोंग झील के किनारे भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की कोशिश को नाकाम कर दिया। 

विज्ञापन


पढ़ें: हिंद महासागर पर चीनी नौसेना की नजर, कहा- हमारे बड़े हथियार सिर्फ खिलौने नहीं
विज्ञापन


भारतीय सैनिकों द्वारा रोके जाने के बाद चीनी सैनिकों ने पथराव किया, जिसका भारतीय सौनिकों ने उसी की भाषा में जवाब दिया और सीमा से बाहर खदेड़ दिया। हालांकि, दोनों ओर से की गई पत्थरबाजी में सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने सुबह छह बजे से नौ बजे के बीच दो इलाकों- फिंगर-4 और फिंगर-5 में भारतीय सीमा में घुसने का दो बार प्रयास किया। लेकिन इन दोनों मौकों पर भारतीय जवानों ने उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया। 

इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि चीन ये सब कुछ जानबूझकर कर रहा है। 

1. दरअसल, चीन भारत पर पहले हमला नहीं करना चाहता है। इसलिए वह भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रहा है। वह भारत को उकसाना चाहता है। 

2.  साथ ही चीनी सैनिकों द्वारा की गई पत्थरबाजी की हरकत असामान्य है। माना जा रहा है कि चीन ये चाल भारत को भड़काने के लिए चल रहा है। 

3. विशेषज्ञों का मानना है कि चीन यह सब कुछ भारत के साथ चल रहे डोकलाम सीमा विवाद के चलते कर रहा है। डोकलाम विवाद को लेकर चीन बार-बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इससे पहले चीन ने उत्तराखंड में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी। 

4. जानकार बताते है कि सीमा पर सैनिकों का आमने सामने आना सामान्य बात है। लेकिन जिस तरह ही हरकत चीन कर रहा है, इसे सामान्य घटना के तौर पर नहीं देखा जा सकता। 

5. कुछ विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि भारत, चीन के ओआरओबी प्रोजेक्ट का विरोध करता आ रहा है। भारत को ओआरओबी प्रोजेक्ट के लिए तैयार करने के लिए चीन भारत पर दबाव बनाना चाहता है, इसलिए वह ऐसे कदम उठा रहा है। 

डोकलाम विवाद के बाद लद्दाख में चीन ने की घुसपैठ की कोशिश

This is why China tried to invade indian border again and again

गौरतलब है कि जब चीनी सैनिकों ने पाया कि उनके सामने भारतीय सैनिक मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हैं तो उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद भारतीय जवानों ने तत्काल जवाब देते हुए पथराव किया।

इस घटना में दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें आईं और रस्मी ‘बैनर ड्रिल’ के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। बैनर ड्रिल के तहत दोनों पक्ष अपने स्थान पर जाने से पहले बैनर दिखाते हैं। नयी दिल्ली में सेना के एक प्रवक्ता ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार किया।

यह घटना उस वक्त हुई है जब सिक्किम सेक्टर में डोकलाम में दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है। चीनी सैनिक फिंग फोर इलाके में घुसने में कामयाब हो गए थे जहां से उनको वापस भेजा गया। यह इलाका दोनों देशों के बीच गतिरोध का केंद्र रहा है क्योंकि दोनों इसे अपने क्षेत्र का हिस्सा बताते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय पक्ष ने 1990 के दशक के आखिर में हुई बातचीत के दौरान जब इस इलाके पर दावा किया था तब चीनी सेना ने मेटल-टॉप रोड का निर्माण किया था और इस बात पर जोर दिया था कि यह अक्साई चीन का हिस्सा है।

चीन ने फिंगर फोर तक सड़क का निर्माण कराया था जो सिरी जाप इलाके में आता है और वास्तविक नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर की दूरी पर है।इससे पहले चीनी सैनिकों की गश्त इस झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से बार बार होने लगी थी। इस झील का 45 किलोमीटर का हिस्सा भारतीय क्षेत्र में है और 90 किलोमीटर चीनी क्षेत्र में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed