फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This is where India stands in the Russia Ukraine conflict

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन विवाद पर भारत का आधिकारिक रुख क्या है?

Thu, 24 Feb 2022 02:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Feb 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
This is where India stands in the Russia Ukraine conflict
यूक्रेन और रूस पर भारत का पक्ष

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के एलान के बाद यूक्रेन में लगातार मिसाइल से हमले किए जा रहे हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री से लेकर विदेश मंत्री तक विश्व के बड़े देशों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। यूक्रेन के राजदूत ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। इन सब के बीच सवाल यह है कि इस महायुद्ध के छिड़ने के बाद भारत का रुख क्या है? आइए जानते हैं भारत का आधिकारिक पक्ष क्या है?

विज्ञापन


विज्ञापन



दरअसल, भारत की रूस के साथ एक विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी है और यह उन कुछ देशों में से एक है जिन्होंने यूक्रेन की सीमा के पार सेना भेजने के रूस के फैसले की आलोचना अभी तक नहीं की है।  भारत के इस कदम के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ भी की है।  हालांकि संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने देश का पक्ष रखते हुए कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने क्या कहा?
यूक्रेन के डोनेत्स्क व लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्र घोषित करने व वहां अपनी सेना भेजने के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले से रूस-यूक्रेन तथा अमेरिका नीत पश्चिमी देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। जयशंकर ने कहा कि दुनिया आज जिन संकटों में घिरी हुई है, उनसे विश्व व्यवस्था के लिए नई चुनौतियां पैदा हो गई हैं।  इससे पूर्व जयशंकर ने फ्रेंच अखबार 'ला फिगारो' से बातचीत में कहा था कि यूक्रेन के मौजूदा हालात पिछले 30 सालों के जटिल घटनाक्रमों की श्रृंखला से जुड़े हैं। अधिकांश देश इस संकट का राजनीतिक समाधान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत व फ्रांस इसके हल के लिए सक्रिय हैं और इसका कूटनीतिक समाधान चाहते हैं।

यूक्रेन के राजदूत ने लगाई पीएम मोदी से गुहार
रूस, यूक्रेन के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में 12 धमाके किए गए हैं। इन सब के बीच यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं इसलिए पीएम मोदी से गुजारिश है कि वे रूस के साथ बात कर इस तबाही को रोक दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed