फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thiruvananthapuram, Ajith Antony, Anil Antony, BJP, politics, A K Antony, curry leavesAjith Antony said Anil w

Thiruvananthapuram: अजीत एंटनी का भाई अनिल पर वार, कहा- ‘करी के पत्ते’ की तरह बाहर फेंक देगी भाजपा

Fri, 07 Apr 2023 03:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2023 03:15 PM IST
सार

अजीत ने कहा कि भईया ने सोच समझकर फैसला नहीं लिया है। उन्होंने आवेश में आकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। यहां तक कि इस बारे में परिवार को भी नहीं बताया था। हमें मीडिया के जरिए पता चला। 

विज्ञापन
Thiruvananthapuram, Ajith Antony, Anil Antony, BJP, politics, A K Antony, curry leavesAjith Antony said Anil w
अजीत एंटोनी भाई अनिल पर बोलते। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एके एंटनी के छोटे बेटे अजीत ने अपने भाई अनिल पर वार करते हुए कहा कि भाजपा अपना काम निकलवाने के बाद उन्हें करी के पत्ते की तरह बाहर निकालकर फेंक देगी। बता दें, गुरुवार को अनिल एंटनी कांग्रेस से सारे संबंध खत्म कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन

भईया ने आवेश में आकर पार्टी ज्वाइन की

अजीत ने कहा कि भईया ने सोच समझकर फैसला नहीं लिया है। उन्होंने आवेश में आकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। यहां तक कि इस बारे में परिवार को भी नहीं बताया था। हमें मीडिया के जरिए पता चला। 

विज्ञापन

पापा को हुआ सबसे ज्यादा दुख 

नई दिल्ली स्थित उनके मुख्यालय में अनिल को भाजपा की सदस्यता स्वीकार करते देख पाप बहुत दुखी हुए थे। अजीत ने कहा कि हमने पापा को कभी इतना दुखी और कमजोर नहीं देखा। उन्होंने आंसू नहीं बहाए, बस इतना ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल को आती थी अपमानजनक कॉल

उन्होंने आगे कहा कि अनिल के भाजपा में शामिल होने के अपने कारण होंगे। हालांकि कांग्रेस पार्टी के अज्ञात कार्यकर्ताओं से कई अपमानजनक कॉल आती थीं, जिसका उन्हें बुरा लगा था। ऐसे में मैंने सोचा था कि वह कांग्रेस पार्टी से गुस्से में दूर रहेंगे, लेकिन यह कभी नहीं सोचा था कि वह भाजपा में चले जाएंगे। यह फैसला पूरी तरह से आश्चर्यचकित करने वाला था।

भविष्य अच्छा है तो बने रहे भाजपा में

अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले को जल्दबाजी बताते हुए अजित ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह अपनी गलतियों को सुधारने के बाद कांग्रेस पार्टी में वापस आएंगे। वहीं एक अन्य जवाब में कहा कि अगर उन्हें (अनिल) लगता है कि यह उनके राजनीतिक भविष्य के लिए अच्छा है तो वह भाजपा में बने रह सकते हैं। लेकिन मैं फिर कहूंगा कि भाजपा उनका इस्तेमाल करने के बाद करी के पत्ते की तरह निकालकर फेंक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed