{"_id":"63f54da9adcad5e40a08e1af","slug":"thirteen-mp-including-adhir-ranjan-manoj-jha-john-britas-will-get-sansad-ratna-award-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sansad Ratna Award: अधीर रंजन, मनोज झा, जॉन ब्रिटास समेत 13 सांसदों को मिलेगा 'संसद रत्न' पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sansad Ratna Award: अधीर रंजन, मनोज झा, जॉन ब्रिटास समेत 13 सांसदों को मिलेगा 'संसद रत्न' पुरस्कार
Wed, 22 Feb 2023 04:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 04:33 AM IST
सार
पुरस्कारों के लिए नामों का चयन केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णमूर्ति की सह-अध्यक्षता वाली एक जूरी समिति ने किया है।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, राजद के मनोज झा और माकपा के जॉन ब्रिटास सहित 13 सांसदों के नाम संसद रत्न पुरस्कार 2023 के घोषित किए गए है। इसमें लोकसभा से आठ, राज्यसभा से पांच सदस्य शामिल हैं। तीन सदस्य सेवानिवृत्त हैं।
यह जानकारी पुरस्कार की स्थापना करने वाले संगठन प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन ने दी। पुरस्कारों के लिए नामों का चयन केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णमूर्ति की सह-अध्यक्षता वाली एक जूरी समिति ने किया है। समिति में प्रतिष्ठित सांसद और नागरिक समाज के सदस्य भी शामिल हैं।
इन सदस्यों के नाम शामिल
नामांकित हस्तियों में बिद्युत बरन महतो (भाजपा, झारखंड), डॉ. सुकांत मजूमदार (भाजपा, प. बंगाल), कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान निकोबार द्वीप समूह), डॉ. हीना विजयकुमार गावित (भाजपा, महाराष्ट्र), गोपाल चिनय्या शेट्टी (भाजपा, महाराष्ट्र), सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्य प्रदेश) और डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे (एनसीपी, महाराष्ट्र) शामिल भी हैं। सेवानिवृत्त सांसदों की श्रेणी में विशंभर निषाद और छाया वर्मा को नामित किया गया है। संसदीय समितियों से वित्त समिति (भाजपा के जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली) और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति समिति (वाईएसआर कांग्रेस के वी विजयसाई रेड्डी की अध्यक्षता वाली) को नामित किया गया है।
विज्ञापन
17वीं लोकसभा में प्रदर्शन के आधार पर हुआ नामांकन
सांसदों को 17वीं लोकसभा की शुरुआत से संसद के शीतकालीन सत्र 2022 तक प्रश्नों, निजी विधेयक, चर्चाओं जैसी विभिन्न श्रेणियों में उनके प्रदर्शन के आधार पर नामांकित किया है। सदस्यों के प्रदर्शन का डाटा पीआरएस इंडिया, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय ने उपलब्ध कराया था।
रंगराजन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
सीपीएम के पूर्व राज्यसभा सांसद टीके रंगराजन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है।