{"_id":"61da7d1b89810c5a7c5ecfc4","slug":"third-corona-wave-pm-will-review-this-evening-worries-increased-due-to-getting-more-than-one-and-a-half-lakh-patients-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी कोरोना लहर: एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज मिलने से बढ़ी चिंता, प्रधानमंत्री करेंगे समीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीसरी कोरोना लहर: एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज मिलने से बढ़ी चिंता, प्रधानमंत्री करेंगे समीक्षा
Sun, 09 Jan 2022 11:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:43 AM IST
सार
PM Modi will review Corona situation in country today: देश के कई राज्यों ने कोरोना की रोकथाम के लिए कई सख्त पाबंदियां लगाई हैं, लेकिन संक्रमण थमने की बजाय बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में 1,59,632 नए कोविड मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में कोरोना की तीसरी लहर में रोज तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 4:30 बजे उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। रविवार सुबह आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में डेढ़ लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इससे चिंता बढ़ गई है। डब्ल्यूएचओ ने भी इसे लेकर चेताया है।
विज्ञापन
देश के कई राज्यों ने कोरोना की रोकथाम के लिए कई सख्त पाबंदियां लगाई हैं, लेकिन संक्रमण थमने की बजाय बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में 1,59,632 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40,863 मरीज ठीक हुए और 327 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है। अच्छी बात यह है कि अब तक 3,44,53,603 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में देश में पहली और दूसरी खुराक मिलाकर 1.51 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा नए मामले
दिल्ली में कोरोना लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। गत 24 घंटे में यहां 20 हजार 181 नए मामले आए हैं, जबकि शुक्रवार को 17,335 मरीज मिले थे। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.60 फीसदी पर पहुंच गई है। यह शुक्रवार को 17.73 फीसदी थी। राजधानी में शनिवार को सात मरीजों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन